Swati Maliwal Case Lok Sabha Election 2024: स्वाति मालीवाल के साथ सीएम आवास में हुई मार-पीट की घटना पूरे देश में वायरल हो रही है। दिल्ली पुलिस ने सीएम अरविंद केजरीवाल के पीए बिभव कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। सीएम आवास में लगे सीसीटीवी कैमरों से स्वाति के वीडियो सामने आ रहे हैं। वहीं स्वाति ने भी आम आदमी पार्टी पर निशाना साधना शुरू कर दिया है। ट्वीटर पर चल रही इस डिजिटल वॉर में स्वाति और आम आदमी पार्टी के बीच जंग छिड़ गई है। अब सवाल ये है कि स्वाति का केस लोकसभा चुनाव पर कितना असर डालेगा?
‘आप’ के लिए चुनौती बनीं स्वाति
आम आदमी पार्टी के लिए असली चुनौती छठे और सातवें चरण में होगी। बता दें कि देश में चार चरणों के लोकसभा चुनाव खत्म हो चुके हैं। छठे चरण के दौरान राजधानी दिल्ली तो सातवें चरण में पंजाब की सभी सीटों पर मतदान होने हैं। दोनों ही राज्यों में आम आदमी पार्टी की जोर आजमाइश है। अरविंद केजरीवाल के जेल जाने के बाद सत्तारूढ़ दल पहले ही शराब नीति घोटाले को लेकर आप को घेर चुका है और अब स्वाति मालीवाल के मामले ने उसे नया मुद्दा दे दिया है।
यह भी पढ़ें- 18 सीटें और 21 दिन…Arvind Kejriwal की रिहाई से बदलेगा लोकसभा चुनाव का खेल? दिल्ली-पंजाब में क्या है अपडेट?
स्वाति के केस ने बढ़ाई मुश्किल?
10 मई को सुप्रीम कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल को 21 दिन की अंतरिम जमानत दी थी। हालांकि ईडी ने केजरीवाल की इस जमानत का विरोध किया, मगर सुप्रीम कोर्ट ने लोकसभा चुनाव का हवाला देते हुए सीएम को 1 जून तक की जमानत को मंजूरी दे दी। तिहाड़ जेल से रिहा होते ही केजरीवाल ने बीजेपी के खिलाफ बिगुल फूंक दिया और जोर-शोर से चुनाव प्रचार में जुट गए। केजरीवाल को रिहा हुए चार दिन भी नहीं हुए कि स्वाति मालीवाल के केस ने उन्हें फिर से धर्म संकट में डाल दिया।
स्वाति मालीवाल के आरोपों में कितनी सच्चाई?
स्वाति मालीवाल के केस को लेकर कई सवालों के जवाब अभी भी नहीं मिले हैं। स्वाति मालीवाल ने देर से FIR क्यों दर्ज करवाई? आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने बिभव कुमार को मामले का दोषी माना मगर बाद में पार्टी की प्रवक्ता आतिशि ने इसे बीजेपी की साजिश करारा दे दिया? आप के द्वारा शेयर किए गए वीडियो में स्वाति मालीवाल बिल्कुल ठीक नजर आ रही हैं तो क्या उनके द्वारा लगाए गए आरोप झूठे हैं? सच्चाई चाहे जो भी हो मगर स्वाति के आरोपों को बीजेपी अपना चुनावी हथियार बनाने से नहीं चूकेगी। जाहिर है इससे दिल्ली और पंजाब में ‘आप’ के लिए चुनौती बढ़ सकती है।
संबंधित खबरें
दिल्ली दंगे में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट ने 7 आरोपियों को किया बरी
1 hr agoदिल्ली के इन इलाकों में 11 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना इलाका
1 hr agoदिल्ली में किलेबंदी! 2000+ हिरासत में, CJP प्रोटेस्ट में आज क्या-क्या हुआ?
2 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच हिरासत में लिए गए कई वकील, CJI ने दिया दखल
2 hrs agoVideo: केजरीवाल को पुलिस ने हिरासत में लिया, जबरन उठाकर बस में बिठाया
2 hrs agoCJP प्रदर्शन से सेंट्रल दिल्ली में बढ़ी परेशानी, रोडब्लॉक से यातायात प्रभाव
2 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
5 hrs agoदिल्ली में आज 30 सड़कें बंद, डायवर्ट रहेगा रूट; यहां पढ़ें ट्रैफिक एडवाइजरी
11 hrs agoदिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन बंद; कर सकेंगे इंटरचेंज
19 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines