Swati Maliwal Assault Case Updates: AAP की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से बदसलूकी और मारपीट केस ने नया मोड़ ले लिया है। स्वाति मालीवाल और आम आदमी पार्टी आमने-सामने हो गई हैं। आप ने स्वाति मालीवाल पर भाजपा द्वारा केजरीवाल के खिलाफ रची गई साजिश में उसका साथ देने का आरोप लगाया। वहीं आम आदमी पार्टी ने स्वाति मालीवाल केस से जुड़ा एक वीडियो शेयर करके सवाल उठाए हैं और पूछा है कि यह क्या खेल है? मालीवाल बिना किसी मदद के चल रही हैं। पार्टी ने दावा किया कि एफआईआर में कथित विवरण के अनुसार, वह अपने आप चलने में सक्षम नहीं होगी।
आप के आरोपों पर जेपी नड्डा का पलटवार
मंत्री आतिशी ने दावा किया है कि आप के सूत्रों के मुताबिक, स्वाति मालीवाल कई दिन से भाजपा के संपर्क में थीं। इन आरोपों को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने करारा जवाब दिया है। जेपी नड्डा का कहना है, ‘आम आदमी पार्टी झूठ की बुनियाद पर बनी पार्टी है और इसकी विश्वसनीयता शून्य नहीं, माइनस में है। आज अरविंद केजरीवाल देश की जनता और दिल्ली की जनता के सामने बेनकाब हो चुके हैं, हर तरह से बेनकाब हो चुके हैं…
अगर यह साजिश भाजपा ने रची है तो आप (लखनऊ में पीसी के दौरान) माइक क्यों घुमा रहे थे यहां वहां? आपको कौन रोक रहा है? आम आदमी पार्टी की संस्कृति से पता चलता है कि वे लोगों को अपने घरों में बुलाते हैं और उन्हें पीटते हैं…हमने कभी उनसे (स्वाति मालीवाल) बात नहीं की, न ही हमारी पार्टी के किसी भी व्यक्ति ने उनसे बात की। हम ऐसे काम नहीं करते. अब उनकी चोरी पकड़ी गई है… उनकी कोई विश्वसनीयता नहीं है..”
आरोपी विभव फरार, पीड़िता स्वाति ने दिखाए विरोधी तेवर
स्वाति मालीवाल ने अपने साथ हुई घटना का खुलासा किया। दिल्ली पुलिस को बयान देकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के PA बिभव कुमार के खिलाफ FIR दर्ज कराई। बिभव कुमार ने भी स्वाति मालीवाल के खिलाफ क्रॉस FIR दर्ज करा दी। इस बीच CM हाउस के अंदर की एक CCTV फुटेज वायरल हो गई।
बिभव कुमार को तलाशने उनके घर पहुंची पुलिस टीम को वह नहीं मिला और पत्नी ने NCW का दूसरा नोटिस भी रिसीव नहीं किया। दूसरी ओर, आप नेता स्वाति मालीवाल हमलावर हो गए। आप नेताओं की बयानबाजी देखकर स्वाति मालीवाल ने अपने X हैंडल से अरविंद केजरीवाल की प्रोफाइल फोटो हटा दी।
स्वाति मालीवाल ने फोटो हटाई, आप ने आरोप लगाए
स्वाति मालीवाल ने अपने साथ हुई मारपीट की लिखित शिकायत पुलिस को देने, आरोपी बिभव कुमार के क्रॉस FIR दर्ज कराने और आम आदमी पार्टी के हमलावर होने के बाद विरोध जताया। उन्होंने अपने X हैंडल से अरविंद केजरीवाल की फोटो हटा दी। उन्होंने ब्लैक बैकग्राउंड वाली फोटो लगाकर अपने इरादे स्पष्ट किए। स्वाति मालीवाल ने आम आदमी पार्टी पर उनके चरित्र पर सवाल उठाने और बिभव कुमार का बचाव करने के आरोप लगाए।
वहीं आम आदमी पार्टी मामले में बचाव की स्थिति में दिखी। पार्टी ने स्वाति मालीवाल को भाजपा का मोहरा बताते हुए मामले को भाजपा की साजिश बताया। आप नेताओं का कहना है कि जब अरविंद केजरीवाल ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाया था। संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं, फिर भी स्वाति मालीवाल ने FIR कराकर उनका भरोसा तोड़ दिया, जो ठीक नहीं हुआ।
विभव और स्वाति ने एक दूसरे पर क्या आरोप लगाए?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, स्वाति मालीवाल ने विभव कुमार पर दिल्ली CM हाउस के अंदर उनके साथ मारपीट करने, बदसलूकी करने और गाली गलौज करने के आरोप लगाए। जान से मारने की धमकी देने का आरोप भी लगाया। वहीं क्रॉस FIR में विभव कुमार ने स्वाति मालीवाल पर आरोप लगाए कि वे अरविंद केजरीवाल को नुकसान पहुंचाना चाहती थीं। उन्होंने दावा किया कि गुस्से में आकर स्वाति ने पुलिस नियंत्रण कक्ष को फोन किया और झूठे आरोप लगाए। आप सांसद ने उन्हें झूठे मामले में फंसाने की धमकी दी।
आप नेताओं ने स्वाति पर क्या आरोप लगाए?
आम आदमी पार्टी की मंत्री आतिशी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके आरोप लगाया कि स्वाति बिना अपॉइंटमेंट मुख्यमंत्री से मिलने आई थीं। वे किसी गलत इरादे से आई थीं। जो वीडियो सामने आया है, उसमें वे मुख्यमंत्री आवास के सुरक्षा कर्मियों से बहस करती दिखी हैं। आतिशी ने स्वाति पर केजरीवाल के खिलाफ भाजपा की साजिश में साथ देने का आरोप लगाया। संजय सिंह ने भी मामले से किनारा करते हुए न कोई बयान दिया और न ही कोई ट्वीटकिया। आप के संगठन मंत्री संदीप पाठक ने X पर लिखा कि भाजपा की एक और गंदी साजिश, हम तैयार हैं। आप विधायक नरेश बाल्यान, विनय मिश्रा, दिलीप पांडेय समेत कई आप नेताओं ने स्वाति मालीवाल की वफादारी सवाल उठाते हुए उन पर भाजपा के साथ मिलने का आरोप लगाया।
संबंधित खबरें
दिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
9 mins agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
29 mins agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
1 hr agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
1 hr agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
4 hrs agoदिवाली से पहले गैस चैंबर बनी दिल्ली! रोहिणी-जहांगीरपुरी में AQI 400 के पार
7 hrs agoदिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
17 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
18 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
21 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines