हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'स्वाति मालीवाल षड्यंत्र का मोहरा...' आतिशी बोलीं- मारपीट का मामला BJP की साजिश

Atishi Marlena Press Conference: आप सरकार में मंत्री आतिशी मर्लेना ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि स्वाती मालीवाल मारपीट मामला बीजेपी का षड्यंत्र है। भाजपा ने जानबूझकर स्वाति को सीएम हाउस भेजा।

विज्ञापन
प्रेस वार्ता को संबोधित करतीं मंत्री आतिशी मर्लेना

Swati Maliwal Assault Case: आम आदमी पाटी सरकार में मंत्री आतिशी मर्लेना ने आज राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल मारपीट मामले में प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने इस पूरे केस का ठीकरा बीजेपी पर फोड़ा। आतिशी ने कहा कि यह मामला पूरी तरह बीजेपी की साजिश है। आतिशी ने कहा कि स्वाति मालीवाल इस षड्यंत्र का चेहरा और मोहरा थीं।

आतिशी ने कहा कि 13 मई को स्वाति बिना किसी अपाइंटमेंट के सीएम आवास पहुंची। उनका इरादा सीएम केजरीवाल को फंसाने का था वो उस वक्त घर पर नहीं थे इसलिए बच गए। फिर स्वाति मालीवाल ने विभव कुमार पर आरोप लगाया। आज उनका वीडियो सामने आया है। यह वीडियो उनकी पोल खोलता है। आतिशी ने आगे कहा कि जब से अरविंद केजरीवाल को जमानत मिली है, बीजेपी बौखला गई है। इसी के चलते बीजेपी ने साजिश रची, जिसके तहत 13 मई की सुबह स्वाति मालीवाल को अरविंद केजरीवाल के घर भेजा गया। स्वाति मालीवाल इस साजिश का चेहरा और मोहरा थीं। उनका इरादा सीएम पर आरोप लगाने का था लेकिन सीएम उस वक्त वहां नहीं थे इसलिए वे बच गए।

इसके बाद स्वाति मालीवाल ने पुलिस को दी शिकायत में विभव कुमार पर आरोप लगाया आज जो वीडियो सामने आया है, उसमें वह सीएम आवास के में आराम से बैठी हैं और पुलिस अधिकारियों को धमकी दे रही हैं। वीडियो में उनके कपड़े भी नहीं फटे हैं और न ही कोई चोट है वीडियो में उसका सिर देखा जा सकता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ेंः दिल्ली शराब नीति मामले में ED ने फाइल की चार्जशीट, केजरीवाल के साथ ‘आप’ को भी बनाया आरोपी

ये भी पढ़ेंः ‘सबूत होने पर ही गिरफ्तारी हों…’ केजरीवाल की याचिका पर SC ने फैसला सुरक्षित रखा, जानें किसने-क्या दलीलें दीं?

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola