Swati Maliwal Assault Case Latest Update: एफएसएल की टीम भी केजरीवाल के घर पहुंच गई है। टीम सीएम के घर सीसीटीवी फुटेज तलाशने में पुलिस की मदद करेगी। वहीं, मुख्यमंत्री आवास पर सुरक्षा बढ़ाई गई है। पैरामिलिट्री फोर्स की तैनाती की गई है। स्वाति मालीवाल की मौजूदगी में दिल्ली पुलिस ने क्राइम सीन रीक्रिएट किया है। सीएम आवास के स्टाफ से भी पूछताछ की गई है।
AAP सांसद स्वाति मालीवाल के साथ दिल्ली CM हाउस में बदसलूकी और मारपीट का मामला गरमाता जा रहा है। दिल्ली पुलिस एक्शन मोड में है। CM हाउस के अंदर से CCTV फुटेज सामने आने के बाद पुलिस और FSL की टीम जांच करने CM हाउस पहुंच गई है।
इससे पहले आज सुबह दिल्ली पुलिस की टीम स्वाति के घर पहुंची और उन्हें लेकर 30 हजारी कोर्ट गई, जहां मजिस्ट्रेट के सामने धारा 164 के तहत उनके बयान दर्ज कराए गए। दिल्ली पुलिस की एक टीम आज फिर विभव कुमार के घर पहुंची, लेकिन गेट नहीं खोला गया तो पुलिस वापस लौट गई। ऐसे में विभव कुमार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
NCW अध्यक्ष मिलने आएंगी स्वाति मालीवाल से
दूसरी ओर, 13 मई को घटनावाले दिन CM हाउस में स्वाति मालीवाल से मिलने वाले सभी लोगों के बयान दर्ज किए जाएंगे। पुलिस घटनाक्रम से जुड़े सभी CCTV फुटेज खंगालेगी और फुटेज उपलब्ध कराने के लिए कंपनी को भी लेटर लिखेगी। वहीं राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने कहा है कि अगर विभव कुमार आज नहीं आया तो उसे फिर नोटिस भेजा जाएगा। स्वाति मालीवाल से पर्सनली मुलाकात करके भी पूरा मामला जानेंगे।
स्वाति मालीवाल का एम्स में कराया गया मेडिकल
आरोपी दिल्ली CM का पूर्व निजी सचिव (PA) बिभव कुमार है, जिसके खिलाफ बीती रात FIR दर्ज की गई। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के एडिशनल CP प्रमोद कुशवाहा और एडिशनल DCP नॉर्थ बीते दिन शाम को स्वाति मालीवाल के बयान दर्ज करने उनके घर पहुंचे। बयान लेने के बाद देररात स्वाति मालीवाल का AIIMS में मेडिकल कराया गया।
वहीं आज आरोपी बिभव कुमार को राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) के समक्ष पेश होना है। बीते दिन समन जारी करके उन्हें पेश होने को कहा गया है। हालांकि जब सिविल लाइंस पुलिस थाना की एक टीम बिभव कुमार के घर पहुंची तो वह नहीं मिला। उनकी पत्नी को भी उनके बारे में कुछ नहीं पता, लेकिन उन्होंने NCW का नोटिस एक्सेप्ट नहीं किया।
इन धाराओं में दर्ज किया गया केस
बता दें कि दिल्ली के सिविल लाइंस पुलिस थाना में बिभव कुमार के खिलाफ IPC की धारा 354 ( छेड़छाड़), धारा 323 (मारपीट), धारा 506 (जान से मारने की धमकी), धारा 509 (अभद्र कमेंट करने) के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं पुलिस को बयान दर्ज कराने के बाद स्वाति ने एक ट्वीट किया और इंसाफ मिलने की उम्मीद जताई। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि…
क्या है मामला?
स्वाति मालीवाल ने पुलिस को बताया कि वह 13 मई को दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल से मिलने उनके सरकारी आवास पर गई थी। वहां उनका PA बिभव कुमार मिला, जिसने उनके साथ बदसलूकी की। वह अभद्रता करते हुए मारपीट पर उतर आया था। उन्होंने डायल 112 पर फोन किया। मामले का पता चलते ही सिविल लाइंस पुलिस थाना टीम मौके पर पहुंची, लेकिन स्वाति मालीवाल तब तक जा चुकी थीं। कुछ देर बाद वे खुद थाने पहुंचीं और घटना के बारे में पुलिस को बताया। वे मौखिक शिकायत देकर वापस लौट गईं। उन्होंने लिखित शिकायत बाद में देने की बात कही थी।
DCP (नॉर्थ) मनोज मीना ने भी कॉल आने की पुष्टि की। मामल सामने आने के बाद सियासत गरमा गई। CM केजरीवाल तक मामला पहुंचा तो उन्होंने मामले की जांच और कार्रवाई के आदेश दिए। सांसद संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्वाति मालीवाल के साथ बदसलूकी होने की बात कबूली और कहा कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। CM के आदेश पर दिल्ली पुलिस स्वाति मालीवाल के बयान लेने उनके घर पहुंची। महिला आयोग ने भी मामले में संज्ञान लेकर आरोपी बिभव कुमार को पेश होने का आदेश दिया।
बिभव कुमार पर पहले भी लगे मारपीट के आरोप
बता दें कि बिभव कुमार पर पहले भी मारपीट के आरोप लग चुके हैं। उसके खिलाफ नोएडा के सेक्टर-20 थाने में केस दर्ज है। नोएडा विकास प्राधिकरण के कर्मचारी महेश पाल ने बिभव पर आरोप लगाए थे। महेश का आरोप था कि बिभव ने अपने 3 दोस्तों के साथ मिलका उसके सरकारी काम में बाधा डाली। विरोध करने पर उससे गाली गालौज की और धमकी भी दी।
25 जनवरी 2007 को बिभव के खिलाफ केस दर्ज हुआ था, लेकिन उसने यह बात छिपाई और मामला सामने आने के बाद दिल्ली LG सक्सेना ने उसके खिलाफ एक्शन लिया। उसे मुख्यमंत्री के PA पद से टर्मिनेट कर दिया गया। स्पेशल सेक्रेटरी विजिलेंस वाईवीवीजे राजशेखर ने आदेश जारी किए थे।
संबंधित खबरें
छठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
52 mins agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
14 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
14 hrs agoसीएम रेखा गुप्ता- दिल्ली में छठ पूजा से पहले बनेंगे 1400 से ज्यादा घाट
17 hrs agoदिल्ली में एयर फोर्स कॉम्प्लेक्स बंद, एपी सिंह का विदाई कार्यक्रम रद्द
18 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 29 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें शेड्यूल
19 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
20 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
21 hrs agoदिल्ली में शराब के लिए नहीं लगना पड़ेगा लंबी लाइन में, घर से सकेंगे बुक
23 hrs agoSIR नोटिस मिलने वाले दिल्ली के 33.1 लाख वोटर्स में से 94% होंगे फाइनल वोटर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines