Bibhav Kumar Allegations Swati Maliwal : दिल्ली में राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल और विभव कुमार का विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। अब दोनों ने दिल्ली पुलिस में एक-दूसरे खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। स्वाति मालीवाल ने अभद्रता और मारपीट की शिकायत की तो विभव कुमार ने क्रॉस एफआईआर में कई गंभीर आरोप लगाए। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। आइए 10 पॉइंट में विभव कुमार की क्रॉस एफआईआर के बारे में जानते हैं।
विभव कुमार ने लगाए ये गंभीर आरोप
1. विभव कुमार ने अपनी शिकायत में कहा कि स्वाति मालीवाल 13 मई को सुबह करीब 8.40 बजे सीएम हाउस पहुंचीं तो सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक दिया। पहचान पूछने पर स्वाति मालीवाल ने खुद को राज्यसभा सांसद बताया और दरवाजा खोलने की बात कही।
2. सुरक्षाकर्मियों ने कहा कि बिना अपॉइंटमेंट वह केजरीवाल से मिल नहीं सकती हैं। इस पर स्वाति जबरन सीएम हाउस के कैंपस में प्रवेश कर गईं।
3. इसके बाद स्टाफ ने वेटिंग रूम में स्वाति मालीवाल को इंतजार करने को कहा तो वह चिल्ला उठीं और अपॉइंटमेंट चेक करने को कहा। आरोप है कि इस दौरान स्वाति मालीवाल ने सीएम हाउस के स्टाफ को गाली दी थी।
4. स्वाति मालीवाल करीब 9 बजे बिल्डिंग के अंदर चली गईं। इसकी सूचना मिलते ही विभव कुमार मौके पर पहुंचे और सीएम से मिलने के लिए नियमों का पालन करने के लिए कहा।
5. इस पर स्वाति मालीवाल भड़क उठीं और विभव कुमार के साथ गोली गलौज करने लगीं।
6. गुस्से में स्वाति मालीवाल सीएम हाउस के अंदर जाने लगीं तो विभव उनके सामने आ गए। आरोप है कि इस पर स्वाति ने विभव को धक्का दिया और खुद सोफे में बैठ गईं।
7. इसके बाद स्वाति मालीवाल ने बिना किसी बात के 112 नंबर पर फोन लगा दिया और बेबुनियाद आरोप लगाने लगीं।
8. इस पर स्टाफ को बुलाया गया तो स्वाति मालीवाल धमकी देते हुए सीएम हाउस से बाहर चली गईं।
9. विभव कुमार ने आरोप लगाया कि इस वक्त लोकसभा चुनाव चल रहा है, ऐसे में यह सब भाजपा नेताओं के कहने पर हुआ होगा।
10 विभव कुमार ने मांग की है कि स्वाति मालीवाल के कॉल रिकॉर्ड, चैट और बीजेपी नेताओं के साथ बातचीत की जांच होनी चाहिए।
संबंधित खबरें
दिल्ली: दिवाली पर खरीदारी की होड़, नेशनल हाईवे-24 पर करीब 5 km लंबा जाम
20 mins agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
1 hr ago'राजनीतिक कटाक्ष गरिमा को...'; दिल्ली हाईकोर्ट से CM रेखा गुप्ता को राहत
1 hr agoदिल्ली: प्रदूषण के कारण कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में होगी हाइब्रिड क्लास
2 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
3 hrs agoदिवाली पर बदला मेट्रो का समय! जानें कब चलेगी पहली और आखिरी ट्रेन
3 hrs agoदिल्ली-NCR में GRAP-3 भी बेअसर! रोहिणी समेत कई इलाकों में AQI 400 के पार
4 hrs ago15 मिनट का सफर 2 घंटे में, धनतेरस पर दिल्ली-NCR की सड़कों पर 'महाजाम'
14 hrs agoदिवाली पर दिल्ली मेट्रो ने बदला टाइम, 3 लाइनों पर 1 घंटा पहले सर्विस शुरू
17 hrs agoदिल्ली-NCR में बिगड़ते AQI के बीच लागू हुआ GRAP-3
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines