हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Chaitanyanand Saraswati: लेट नाइट Chat और हिडन कैमरा, 'बाबा' के कांड पर पुलिस को 'साजिश' का शक

Swami Chaitanyanand scandal Delhi girls hostel: पुलिस के अनुसार स्वामी और कॉलेज प्रशासन के कुछ लोग छात्राओं पर समझौता करने के लिए दबाव बनाने थे. पुलिस के अनुसार इन सभी लोगों का गिरोह पूरी योजनागत तरीके से छात्राओं का शोषण करता था. विरोध करने वाली छात्राओं को फेल करने, एग्जाम में नंबर कम देने और कॉलेज से निकालने की धमकी दी जाती थी.

विज्ञापन
चैतन्यानंद सरस्वती

Swami Chaitanyanand scandal Delhi girls hostel: चैतन्यानंद सरस्वती पर छात्राओं द्वारा छेड़छाड़ के आरोपों की जांच में पुलिस ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. दरअसल, पुलिस को श्री शारदा इंस्टीट्यूट ऑफ इंडियन मैनेजमेंट से कुछ हिडन कैमरा मिले हैं. इसके अलावा अभी तक की जांच में सामने आया कि कथित स्वामी छात्राओं को देर रात अश्लील मैसेज करता था और अपने कमरे में आने का तरह-तरह से झांसा देता था.

अब तक की जांच में पुलिस का मानना है कि इस पूरे कांड में स्वामी अकेला नहीं था. कॉलेज के वॉर्डन समेत अन्य लोग इस ‘खेल’ में शामिल थे, जो जरूरतमंद छात्राओं को EWS कोटे के तहत कॉलेज में एडमिशन करवाते और फिर स्वामी उन्हें अपना शिकार बनाता था.

पुलिस के अनुसार स्वामी और कॉलेज प्रशासन के कुछ लोग छात्राओं पर समझौता करने के लिए दबाव बनाने थे. पुलिस के अनुसार इन सभी लोगों का गिरोह पूरी योजनागत तरीके से छात्राओं का शोषण करता था. गिरोह के सभी सदस्य का काम तय था. विरोध करने वाली छात्राओं को फेल करने, एग्जाम में नंबर कम देने और कॉलेज से निकालने की धमकी दी जाती थी.

विज्ञापन

32 छात्राओं ने की है शिकायत, धर-पकड़ के लिए पुलिस टीम दे रही दबिश

Swami Chaitanyanand अभी तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है. स्वामी पर पुलिस में 32 छात्राओं ने शारीरिक शोषण, अश्लील मैसेज करने समेत अलग-अलग आरोप लगाए हैं. वसंत कुंज नॉर्थ थाना पुलिस मामले में FIR दर्ज कर आगे की जांच कर रही है. स्वामी की आखिरी लोकेशन आगरा में मिली है, पुलिस टीमें उसकी धर-पकड़ के लिए यूपी और दिल्ली में दबिश दे रही है.

पुलिस विभिन्न एंगल से कर रही जांच, पहले भी हो चुकी है छेड़छाड़ की शिकायत

जानकारी के अनुसार स्वामी पर पहले भी पुलिस में कई मामलों में शिकायत हो चुकी है. 2009 में डिफेंस कॉलोनी थाने में उसके खिलाफ धोखाधड़ी और छेड़छाड़ की शिकायत हुई. इसके अलावा 2016 में वसंत कुंज थाने में फिर छेड़छाड़ की शिकायत हुई. पुलिस के अनुसार केस में विभिन्न एंगल से जांच की जा रही है. कहीं स्वामी के साथ इस केस में कोई गिरोह तो सक्रिय नहीं है, जो छात्राओं को गलत धंधे में धकेलता था, फिलहाल अभी पुलिस इस एंगल में किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ये भी पढ़ें: Chaitanyananda Saraswati के खिलाफ CCTV फुटेज और हार्ड डिस्क बन सकते हैं सबूत

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola