हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Video Viral: दिल्ली में 5 रुपये के लिए लोगों पर SUV चढ़ाने की कोशिश

SUV Tries Run Over People in Delhi Video Viral: सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली पुलिस ने गाड़ी के मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

विज्ञापन

SUV Tries Run Over People in Delhi Video Viral: सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लाल रंग की SUV कार कुछ लोगों को जानबूझ कर रौंदने की कोशिश करती दिखाई दे रही है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कुछ लोग कार के अंदर बैठे शख्स के साथ किसी बात पर बहस रह रहे हैं, इस बीच अचानक से गाड़ी के अंदर बैठे शख्स ने कार स्टार्ट कर दी है। इतना ही उसने नहीं कार के आगे आने वाले दूसरे पक्ष के लोगों को जानबूझ कर कुचलने की कोशिश भी की है। हालांकि, गाड़ी के सामने के सभी लोग चपेट में आने से पहले इधर-उधर भाग गए और अपनी जान बचा ली।

5 रुपए की वजह से हुआ विवाद

वायरल वीडियो एक सीसीटीवी फुटेज है। बताया जा रहा है कि यह सारा विवाद 5 रुपए की वजह से शुरू हुआ और मामला इतना आगे बढ़ गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने SUV के मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन

आरोपियों ने मारपीट भी की

पीड़ितों ने पुलिस को बताया कि यह घटना मंगलवार सुबह की है। पीड़ित की सड़क किनारे खाने-पीने की एक छोटी सी दुकान है। मंगलवार सुबह SUV से 2 लोग आए, उन्होंने दुकानदार से 2 गिलास पानी मांगा। पानी पीने के बाद जब दुकानकार ने पानी के 5 रुपए देने को कहा तो गाड़ी वाले लोग गुस्सा गए और बहस करने लगे। विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद दुकानदार और उसके साथियों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

मौके से भाग गए आरोपी

इसके बाद आरोपी SUV में बैठकर भागने लगे और इस दौरान उन्होंने दुकानदार और उसके साथियों को कुचलने की कोशिश की, जैसा कि वीडियो में साफ देखा जा सकता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola