Arvind kejriwal: दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने दिल्ली जल बोर्ड केस में दिल्ली सरकार के प्रिंसिपल सेक्रेट्री को फंड रिलीज करने का आदेश दिया है। जानकारी के अनुसार इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली जल बोर्ड को भी नोटिस जारी किया है। अदालत ने जल बोर्ड ने बकाया राशि की डिटेल मांगी है। अब इस मामले की अगली सुनवाई 10 अप्रैल को होगी।
ये है पूरा मामला
इस मामले में आप सरकार ने कोर्ट में याचिका दायर की है। आप ने अपनी याचिका में कहा है कि दिल्ली विधानसभा द्वारा बजट में मंजूरी मिलने के बाद भी दिल्ली जल बोर्ड को विकास कार्य के लिए बजट जारी नहीं किया जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में अब दिल्ली जल बोर्ड को निर्देश दिए हैं कि वह बकाया रकम के बारे में विस्तृत जानकारी पेश करे। इससे पहले इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली सरकार के प्रिंसिपल सेक्रेट्री को फंड जारी न करने का कारण पूछा था।
सुनवाई के दौरान ‘आप’ के वकील ने रखे तर्क
शुक्रवार को मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की खंडपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान आप के वकील ने कहा कि जलबोर्ड दिल्ली में पीने के पानी की आपूर्ति और सीवर कार्य करता है। जल बोर्ड को इन कामों के लिए धनराशि जारी नहीं की जा रही है, जिसके चलते गर्मियों में दिल्ली की जनता को परेशानी हो रही है।
जारी किए जाने हैं 1927 करोड़ रुपये
आप के वकील ने अदालत को बताया कि दिल्ली जल बोर्ड को 1927 करोड़ रुपये जारी किए जाने हैं। उन्होंने कहा कि 31 मार्च तक यह धनराशि जारी की जानी थी, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। आप की याचिका में अदालत से आग्रह किया गया कि वह प्रिंसिपल सेक्रेट्री को यह रकम तुरंत जारी करने का निर्देश जारी करे।
संबंधित खबरें
SIR-CEC के खिलाफ दिल्ली में फिर प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारी
2 hrs agoदिल्ली में 24 अक्टूबर को किन इलाकों में गुल रहने वाली है बिजली? देखें लिस्ट
3 hrs agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
3 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
5 hrs agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
5 hrs agoदिल्ली में हवा हुई ‘खराब’, अब WhatsApp ग्रुप से प्रदूषण कंट्रोल करेगी पुलिस
7 hrs agoयमुना पुनरुद्धार के लिए दिल्ली में 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाएं
7 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
9 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
22 hrs agoदिल्ली यूनिवर्सिटी में इसी साल मिलेगी डिग्री, जानें तारीख
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines