Sunita Kejriwal: ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने जेल से संदेश भेज कर भारत को दुनिया का नंबर वन देश बनाने के लिए 140 करोड़ भारतवासियों का आह्वान किया है। दरअसल, रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की महारैली थी। इस दौरान केजरीवाल के संदेश को उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने मंच से पढ़कर देशवासियों को सुनाया। सीएम ने गारंटी देते हुए देशवासियों से अपील की है कि इंडिया गठबंधन को देश की सत्ता दें, हम सब मिलकर एक नया भारत बनाएंगे। देश में 24 घंटे बिजली देने का इंतजाम करेंगे, गरीबों की बिजली मुफ्त होगी।
हर गांव में सरकारी अस्पताल
केजरीवाल ने अपने संदेश में कहा कि इंडिया गठबंधन हर बच्चे को अच्छी और समान शिक्षा देने के लिए हर गांव-मोहल्ले में शानदार सरकारी स्कूल बनाएंगे। हर गांव-मोहल्ले में शानदार सरकारी अस्पताल और मोहल्ला क्लीनिक बनाकर सबको अच्छा और मुफ्त इलाज देंगे। उनका कहना था कि देश के अन्य राज्यों की अपेक्षा दिल्लीवालों के अधिकार बेहद कम हैं और उनकी चुनी हुई सरकार पंगु है। इसलिए दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाकर दिल्लीवासियों को उनका हक दिलाएंगे। भारत एक ऐसा देश होगा, जहां उंच-नीच, नफरत, मारपीट, गाली गलौंज नहीं होगी। सबको न्याय मिलेगा और आपस में भाईचारा होगा
केजरीवाल ने दी ये छह गारंटी
- पूरे देश में 24 घंटे बिजली का इंतजाम करेंगे। कहीं कोई पावर कट नहीं होगा।
- पूरे देश में गरीबों की बिजली फ्री करेंगे।
- हर गांव- हर मोहल्ले में शानदार सरकारी स्कूल बनाएंगे। अगर गरीबों और अमीरों के बच्चों को अच्छी और एक समान शिक्षा मिलेगी।
- हर गांव और मोहल्ले में मोहल्ला क्लीनिक बनाएंगे, हर जिले में शानदार मल्टी स्पेशियलिटी सरकारी अस्पताल बनाएंगे। देश के हर व्यक्ति के लिए
- शानदार और फ्री इलाज की व्यवस्था करेंगे।
- किसानों को स्वामीनाथन आयोग के मुताबिक एमएसपी निर्धारित करके उनके फसलों के पूरे दाम दिलवाएंगे।
- दिल्ली के लोगों ने 75 साल से अन्याय सहा है। देश के अन्य राज्यों की अपेक्षा दिल्लीवालों के अधिकार बेहद कम हैं। उनकी चुनी हुई सरकार पंगु है।
- यह अन्याय हम समाप्त करेंगे। दिल्लीवासियों को उनका हक दिलाएंगे। दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलवाएंगे।
संबंधित खबरें
दिल्ली में सोमवार को इन 30 रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, पढ़ लें ये एडवाइजरी
2 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
6 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
9 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
10 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
11 hrs agoदिल्ली में 12 अक्टूबर को कहां-कहां रहेगा पावर कट? यहां चेक करें पूरी लिस्ट
11 hrs agoपराली जलाना बंद नहीं हुआ, क्या तकनीक के जरिए रुक सकता है दिल्ली का प्रदूषण?
12 hrs agoराहुल गांधी लगातार जनता को भड़काने के लिए ऐसी भाषा बोल रहे हैं- कंगना
19 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
1 day agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines