केजरीवाल ने ‘इंडिया’ की ओर से देश को दी छह गारंटी, ‘हमें सत्ता दो-हम सब मिलकर एक नया भारत बनाएंगे’

Sunita Kejriwal: सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने जेल से भेजे उनके संदेश को पढ़कर सुनाया। केजरीवाल ने अपने संदेश में कहा कि इंडिया की सरकार बनने पर देश में 24 घंटे गरीबों की बिजली मुफ्त होगी। हर गांव-मोहल्ले में सरकारी स्कूल और मोहल्ला क्लीनिक बनाए जाएंगे।

sunita kejriwal

झारखंड की राजधानी रांची में INDIA गठबंधन की उलगुलान रैली हुई।

Sunita Kejriwal: ‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने जेल से संदेश भेज कर भारत को दुनिया का नंबर वन देश बनाने के लिए 140 करोड़ भारतवासियों का आह्वान किया है। दरअसल, रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की महारैली थी। इस दौरान केजरीवाल के संदेश को उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने मंच से पढ़कर देशवासियों को सुनाया। सीएम ने गारंटी देते हुए देशवासियों से अपील की है कि इंडिया गठबंधन को देश की सत्ता दें, हम सब मिलकर एक नया भारत बनाएंगे। देश में 24 घंटे बिजली देने का इंतजाम करेंगे, गरीबों की बिजली मुफ्त होगी।

विज्ञापन

हर गांव में सरकारी अस्पताल

केजरीवाल ने अपने संदेश में कहा कि इंडिया गठबंधन हर बच्चे को अच्छी और समान शिक्षा देने के लिए हर गांव-मोहल्ले में शानदार सरकारी स्कूल बनाएंगे। हर गांव-मोहल्ले में शानदार सरकारी अस्पताल और मोहल्ला क्लीनिक बनाकर सबको अच्छा और मुफ्त इलाज देंगे। उनका कहना था कि देश के अन्य राज्यों की अपेक्षा दिल्लीवालों के अधिकार बेहद कम हैं और उनकी चुनी हुई सरकार पंगु है। इसलिए दिल्ली को पूर्ण राज्य बनाकर दिल्लीवासियों को उनका हक दिलाएंगे। भारत एक ऐसा देश होगा, जहां उंच-नीच, नफरत, मारपीट, गाली गलौंज नहीं होगी। सबको न्याय मिलेगा और आपस में भाईचारा होगा

विज्ञापन

केजरीवाल ने दी ये छह गारंटी 

  • पूरे देश में 24 घंटे बिजली का इंतजाम करेंगे। कहीं कोई पावर कट नहीं होगा।
  • पूरे देश में गरीबों की बिजली फ्री करेंगे।
  • हर गांव- हर मोहल्ले में शानदार सरकारी स्कूल बनाएंगे। अगर गरीबों और अमीरों के बच्चों को अच्छी और एक समान शिक्षा मिलेगी।
  • हर गांव और मोहल्ले में मोहल्ला क्लीनिक बनाएंगे, हर जिले में शानदार मल्टी स्पेशियलिटी सरकारी अस्पताल बनाएंगे। देश के हर व्यक्ति के लिए
  • शानदार और फ्री इलाज की व्यवस्था करेंगे।
  • किसानों को स्वामीनाथन आयोग के मुताबिक एमएसपी निर्धारित करके उनके फसलों के पूरे दाम दिलवाएंगे।
  • दिल्ली के लोगों ने 75 साल से अन्याय सहा है। देश के अन्य राज्यों की अपेक्षा दिल्लीवालों के अधिकार बेहद कम हैं। उनकी चुनी हुई सरकार पंगु है।
  • यह अन्याय हम समाप्त करेंगे। दिल्लीवासियों को उनका हक दिलाएंगे। दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलवाएंगे।

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ