Sunita Kejriwal Delivered CM Arvind Kejriwal Message: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के जेल जाने के बाद से उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल लगातार मीडिया के सामने आ रही हैं और अपने पति अरविंद केजरीवाल की तरफ से सवालों के जवाब दे रही हैं। इसी के साथ सुनीता केजरीवाल तिहाड़ जेल में बंद अरविंद केजरीवाल के संदेशों को भी मीडिया के जरिए लोगों तक पहुंचाने का काम कर रही हैं। गुरुवार को भी उन्होंने एक एक वीडियो बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने एक बार फिर सीएम अरविंद केजरीवाल के संदेश को जनता के सामने रखा।
सुनीता केजरीवाल ने दिया सीएम का संदेश
इस वीडियो में सीएम केजरीवाल चाहते हैं कि दिल्ली के सभी विधायक अपने-अपने क्षेत्र का दौरा करें। वहां लोगों की समस्याएं सुनें और उनकी परेशानियों का समाधान करें। इसके साथ ही सभी विधायक जनता के सामने अपनी बात को भी रखें। वीडियो बयान में सुनीता केजरीवाल ने कहा है कि सीएम अरविंद केजरीवाल ने सभी विधायकों के नाम एक खास संदेश भेजा है। उन्होंने बताया कि सीएम केजरीवाल नहीं चाहते हैं कि उनके जेल में रहने की वजह से दिल्ली के लोगों को किसी तरह की परेशानी झेलनी पड़े।
विधायक करे अपने-अपने क्षेत्रों के दौरा
सीएम केजरीवाल का संदेश देते हुए सुनीता केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के सभी विधायक हर दिन अपने-अपने क्षेत्रों जाएं। वहां लोगों से उनकी समस्याओं का जायजा ले और उनकी परेशानियों पर चर्चा कर उन्हें उचित समाधान दिलवाएं। बता दें कि सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली हाईकोर्ट में अपनी गिरफ्तारी और रिमांड के खिलाफ याचिका दायर की थी। इस याचिका में उन्होंने अंतरिम जमानत की भी मांग रखी है। हालांकि, हाईकोर्ट ने बीते दिन दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रखा था।
संबंधित खबरें
दिल्ली में कहां रहेगा 5 नवंबर को पावर कट? चेक करें अपना एरिया
3 mins agoदिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
59 mins agoदिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
9 hrs agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
20 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
22 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
23 hrs agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
1 day agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines