Sultanpuri horror: नए साल पर दिल्ली में एक भयावह घटना हुई थी, जिसमें अंजलि सिंह की मौत हो गई थी। वहीं, हादसे से पहले अंजलि की साथ दिखने वाली दोस्त निधि अब 2022 के एक मामले में चर्चा में है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि सुल्तानपुरी मौत के मामले की चश्मदीद निधि को पहले ड्रग तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया था और वह जमानत पर बाहर थी। पुलिस के मुताबिक, निधि को दिसंबर 2020 में आगरा कैंट में नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट, (1985) के तहत दर्ज एक मामले में गिरफ्तार किया गया था।
तेलंगाना से गांजा लाने के आरोप में उसे आगरा रेलवे स्टेशन पर रोका गया और गिरफ्तार किया गया। समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, निधि के साथ समीर और रवि के रूप में पहचाने गए दो लड़कों को भी गिरफ्तार किया गया था।
दिल्ली केस में नहीं हुई गिरफ्तारी
इस बीच, पुलिस ने उन खबरों का खंडन किया है कि निधि को सुल्तानपुरी मौत मामले में गिरफ्तार किया गया है और कहा कि उसे केवल जांच में शामिल होने के लिए बुलाया गया था। पुलिस उपायुक्त (बाहरी) हरेंद्र कुमार सिंह ने कहा, ‘ऐसी खबरें हैं कि निधि को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह स्पष्ट किया जाता है कि उन्हें जांच में शामिल होने के लिए बुलाया गया है।’
बता दें कि अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है और एक ने आत्मसमर्पण कर दिया है। वहीं, तमाम सीसीटीवी फुटेज सामने आए हैं जिसमें अंजलि सिंह और निधि को घटना से कुछ घंटे पहले एक आदमी के साथ देखा गया था। दीपक खन्ना (26), अमित खन्ना (25), कृष्ण (27), मिथुन (26), और मनोज मित्तल को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था और बाद में, पुलिस ने आशुतोष और अंकुश खन्ना को यह कहते हुए पकड़ लिया कि दोनों आरोपियों को बचाने में शामिल थे।
अंजलि को क्या हुआ था?
अंजलि की नए साल की रात मौत हो गई थी। उसकी स्कूटी को एक कार ने टक्कर मार दी थी। फिर वह कार से सुल्तानपुरी से कंझावला तक 12 किमी तक घसीटती चली गई। इस दौरान जब टक्कर हुई तो निधि एक तरफ गिर गई और दुर्घटना के बाद मौके से भाग गई। निधि ने मंगलवार को मीडिया को बताया कि घटना के दिन अंजलि नशे में थी।
संबंधित खबरें
दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
5 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
6 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
9 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
12 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
12 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
13 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
14 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
15 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
16 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines