Sukesh Chandrashekhar Navratri Wish To Jacqueline: ठग सुकेश चंद्रशेखर ने बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीज को एक और चिट्ठी लिखी है। चिट्ठी में सुकेश ने जैकलीन को नवरात्रि की बधाई दी है और कहा कि मैं तुम्हारे लिए अगले 9 दिन उपवास रखूंगा। बता दें कि सुकेश 200 करोड़ रुपये की वसूली के आरोप में तिहाड़ जेल में बंद है। जेल से वो समय-समय पर जैकलीन को चिट्ठी लिखता रहता है।
सुकेश ने चिट्ठी में लिखा है कि मैं तुम्हारे (जैकलीन) भलाई और अपने आसपास की सारी नकारात्मकता को दूर करने के लिए उपवास रखूंगा। सुकेश ने जैकलीन को ‘बाघिन’ बताते हुए लिखा कि बेबी, सबसे पहले तो आप ‘दोहा शो’ में सुपर हॉट और सुंदर लग रही थीं। बेबी, आपसे सुंदर कोई नहीं है, मेरी बोम्मा। बता दें कि गिरफ्तारी से पहले सुकेश कथित तौर पर जैकलीन के साथ रिलेशनशीप में था।
सुकेश ने चिट्ठी में लिखा कि बेबी, कल से नवरात्रि शुरू हो रही है, मैं अपने जीवन में पहली बार, तुम्हारी भलाई के लिए और मुख्य रूप से हमारे आसपास की सभी नकारात्मकता को दूर करने के लिए पूरे 9 दिनों का उपवास रखने जा रहा हूं। मां शक्ति के आशीर्वाद से सब कुछ हमारे पक्ष में होगा और सच्चाई की जीत होगी। हम बहुत जल्द एक-दूसरे के साथ होंगे, चाहे जो भी हो और हमेशा एक साथ रहेंगे।
कहा- दुनिया की कोई जेल मुझे नहीं रोक सकती
सुकेश ने नवरात्रि के नौवें दिन वैष्णो देवी मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर में जैकलीन के लिए एक विशेष पूजा की व्यवस्था करने के अपने इरादे के बारे में भी चिट्ठी में जिक्र किया। उसने लिखा कि बेबी, इस दुनिया की कोई भी जेल मुझे तुमसे प्यार करने, तुम्हारी रक्षा करने और तुम्हारे लिए खड़े होने से नहीं रोक सकता। बेबी, मुझे पता है कि तुम मुझसे कितना प्यार करते हो, साथ ही तुम यह भी जानती हो कि मैं तुम्हारे लिए जीता हूं।
बता दें कि 200 करोड़ रुपये की रंगदारी मामले में ठग सुकेश चंद्रशेखर फिलहाल दिल्ली की मंडोली जेल में बंद है। जैकलीन फर्नांडीज भी इस मामले में आरोपी हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) कई बार उनसे पूछताछ की है।
संबंधित खबरें
दिल्ली में झुग्गी परिवारों को पक्के मकान देने की तैयारी
15 hrs agoदिल्ली में प्रदूषण कम करने के लिए कृत्रिम बारिश के टेस्ट
16 hrs agoदिल्ली के स्कूलों में प्रदूषण से बचाव के लिए नई तैयारी
22 hrs agoचावड़ी बाजार में 3 मंजिला बिल्डिंग का हिस्सा गिरा, दो लोगों की मौत
23 hrs ago33 साल बाद जंतर-मंतर से हटी बैरिकेडिंग, आम जनता के लिए खुला रास्ता
1 day agoइंदिरा गांधी स्टेडियम की तरफ जाने से पहले जान लें ट्रैफिक एडवाइजरी
1 day agoक्या BS6 गाड़ियों से बिल्कुल नहीं निकलता धुआं, ये नहीं फैलाती प्रदूषण?
1 day agoदिल्ली-NCR पर प्रदूषण की चादर, इंडिया गेट-आनंद विहार में AQI 400 के करीब
1 day agoक्या दिवाली से पहले बद से बदतर होगी दिल्ली-NCR की हवा? GRAP-3 की आशंका
1 day agoस्कूल में बेहोश होकर गिरने से छात्रा की मौत, कार्डियक अरेस्ट बना कारण
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines