हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

ट्रेन में एसी खराब होने पर नाराज हुए पैसेंजर, टीटीई को टॉयलेट में किया बंद; वीडियो वायरल

विज्ञापन
Suhaildev Express Train

Train Passengers Misbehave : पिछले कुछ वर्षों के दौरान रेल सुविधाओं में सुधार हुआ है। बावजूद इसके कई बार यात्रियों को असुविधा और खामी का सामना करना पड़ता है। देश की राजधानी दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन से रवाना होने के कुछ ही देर बाद सुहेलदेव एक्सप्रेस ट्रेन के कोचों में बिजली गुल हो गई। इसके ट्रेन यात्रियों ने जो हंगामा किया उससे रेलवे अधिकारियों-कर्मचारियों के हाथ पैर फूल गए।

दरअसल, बिजली गुल होते ही कोचों में एसी ने काम करना बंद कर दिया, जिसके बाद यात्री हंगामा करने लगे। ट्रेन के दो कोच बी-1 और बी-2 में बत्ती गुल हो गई थी। ट्रेन यात्री कुछ देर इस इंतजार में रहे कि शायद कुछ तकनीकी दिक्कत होगी और कुछ देर में समस्या दूर हो जाएगी। जैसे-जैसे समय बीतने लगा तो लोगों की बेचैनी बढ़ने लगी।

गुस्साए यात्रियों ने किया हंगामा 

कोच बी-1 और बी-2 में सवार यात्रियों में सवार यात्री का सब्र टूटा तो हंगामा करने लगा। इस बीच जब उन्होंने टीटीई से बिजली गुल होने का कारण पूछा तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इस पर अव्यवस्था से परेशान यात्री झल्ला गए और उन्होंने टीटीई को कोच के टॉयलेट में बंद कर दिया।

इसकी सूचना जब रेलवे के उच्च अधिकारियों को दी गई तो उनके हाथ-पैर फूल गए। इसके बाद टुंडला स्टेशन पर गाड़ी को रुकवाकर समस्या को ठीक करके गाड़ी को रवाना किया गया। इसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।

धार्मिक पहचान छिपाकर महिलाओं से शारीरिक संबंध बनाने वालों की खैर नहीं, नया कानून लाई मोदी सरकार

वहीं, पूरे मामले के बाबत एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें साफ नजर आ रहा है कि कैसे यात्री कोच के अंदर टीटीई को घेरे हुए हैं। ये सभी तत्काल एसी ठीक करने की बात कर रहे हैं। बिजली ठीक कराने की मांग कर रहे हैं। इस दौरान टीटीई समस्या दूर करने में असमर्थता जताता है तो यात्री उसे टॉयलेट में बंद करने की बात करते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें