हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस में चाकू मारकर छात्र की हत्या, आरोपी की पहचान, तलाश शुरू

विज्ञापन

Delhi News: दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस में एक छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी और पीड़ित रविवार को कॉलेज में कोई स्पेशल क्लास करने आए थे। इसी बीच दोनों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों ओर से हुई इस भिड़ंत में निखिल चौहान नाम के छात्र को चाकू लगा, जिसकी मौत हो गई है। दिल्ली पुलिस मामले की जांच कर रही है।

रविवार को क्लास करने आए था छात्र

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक ये घटना दिल्ली विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट कॉलेज के पास की है। दिल्ली पुलिस की जांच में सामने आया है कि दोनों छात्रों में मारपीट हुई थी। आरोपी की पहचान कर ली गई है। दिल्ली पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। वहीं चाकू लगने से मृत छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

https://twitter.com/ANI/status/1670403637850570752

विज्ञापन

विवाद की पीछे इस बात की आशंका

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार विवाद का कारण निखिल की प्रेमिका को बताया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि करीब एक सप्ताह पहले कॉलेज में निखिल की गर्लफ्रेंड के साथ किसी ने बदतमीजी की थी। इस दौरान भी दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद मारपीट हुई थी। हालांकि अभी कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

दिल्ली में पहले भी हुई चाकूबाजी की घटनाएं

बता दें कि इसी माह 9 जून को भी दिल्ली में चाकूबाजी की घटना सामने आई थी। पूर्वोत्तर दिल्ली में एक व्यक्ति पर सरेआम चाकू से हमला किया गया था। घटना के दौरान वहां मौजूद किसी भी शख्स ने पीड़ित को बचाने की हिम्मत नहीं दिखाई। मामला नंद नगरी इलाके का बताया जा रहा है। पूरे वारदात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

विज्ञापन

इससे पहले 2 जून को दिल्ली के बदरपुर इलाके में भी चाकूबाजी हुई थी। यहां दो युवकों ने सरेआम एक युवक पर चाकू से कई बार वार किए। गंभीर रूप से घायल युवक को एम्स में भर्ती कराया गया थी। यह घटना भी सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।

दिल्ली की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola