नई दिल्ली: बीजेपी सांसद बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने चार्जशीट दायर कर दी है। चार्जशीट में उनके खिलाफ कई सबूत पेश किए गए हैं। ऐसे में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीनाल ने सरकार पर निशाना साधा है।
स्वाति मालीवाल ने उठाए सवाल
स्वाति मालीनाल ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ कोर्ट में पुख्ता सबूत पेश किए हैं। मैं दिल्ली पुलिस से पूछना चाहती हूं कि उन्होंने उसे गिरफ्तार क्यों नहीं किया, जबकि उन्हें पता था कि वह पहलवानों का यौन उत्पीड़न करता है। मैं केंद्र सरकार से सवाल पूछना चाहती हूं उन्होंने उसके खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की? ये गलत है कि जिस आदमी की जगह जेल है अब वे संसद में बैठ कर कानून बनाएगा।
दिल्ली पुलिस की चार्जशीट में उनके खिलाफ तस्वीरें और कॉल रिकॉर्ड्स भी शामिल किए गए हैं। तस्वीरें घटना स्थल पर बृजभूषण की मौजूदगी की पुष्टि करता है। दिल्ली पुलिस चार्जशीट में चार तस्वीरें दी हैं। राउज एवेन्यू कोर्ट में दाखिल चार्जशीट में दिल्ली पुलिस द्वारा कथित तौर पर चार तस्वीरें पेश की हैं जो गवाहों द्वारा दिए गए बयानों से मेल खाती हैं।
दिल्ली पुलिस ने चार्जशीट में क्या कहा?
दरअसल, इन तस्वीरों में बृजभूषण सिंह को खिलाड़ियों की ओर बढ़ते हुए देखा जा सकता है, जहां पर यौन उत्पीड़न की घटना हुई थी। साथ ही उनके फोन की लोकेशन भी गवाही से मेल खा रही है। ये तस्वीरें, उनकी उपस्थिति की पुष्टि करती हैं जहां पहलवान मौजूद थे। हालांकि, शिकायतों के अनुसार, राजधानी में अशोक रोड पर डब्ल्यूएफआई कार्यालय, सिंह के घर और यौन उत्पीड़न की कम से कम दो घटनाओं के स्थल पर न तो कोई आगंतुक रजिस्टर था और न ही कोई सीसीटीवी था।
संबंधित खबरें
दिवाली पर दिल्ली, गाजियाबाद, पटना और सिक्किम में भीषण आगजनी, मची अफरा-तफरी
4 mins agoदिवाली पर स्मॉग की चादर में लिपटी दिल्ली, आज रात के बाद बिगड़ेंगे हालात
1 hr agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 9 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
7 hrs agoदिवाली पर आज मेट्रो का समय बदला, दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद निवासी पढ़ें खबर
10 hrs agoदिवाली पर दिल्ली-NCR में 'जहरीली' धुंध, 10 से ज्यादा इलाकों में AQI 400 पार
12 hrs agoदिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
1 day agoदिल्ली में 8 नवंबर को कहां रहेगा पावर कट? देखें शटडाउन शेड्यूल
1 day agoदिल्ली: दिवाली पर खरीदारी की होड़, नेशनल हाईवे-24 पर करीब 5 km लंबा जाम
1 day agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
1 day ago'राजनीतिक कटाक्ष गरिमा को...'; दिल्ली हाईकोर्ट से CM रेखा गुप्ता को राहत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines