हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

दिल्ली विधानसभा का विशेष सत्र कल, स्वास्थ्य सेवाओं पर होगी चर्चा

Arvind Kejriwal: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार सुबह ईडी की हिरासत से सरकार के लिए अपना दूसरा निर्देश जारी किया। इस बारे में बताते हुए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि ईडी की हिरासत में भी केजरीवाल को राजधानी के लोगों के स्वास्थ्य की चिंता हैं।

विज्ञापन
arvind kejriwal

Arvind Kejriwal: दिल्ली सरकार ने कल विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है। इस दौरान राजधानी की स्वास्थ्य सेवाओं, गर्मियों में पीने के पानी की पर्याप्त व्यवस्था और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। दिल्ली सचिवालय के अधिकारियों के अनुसार 27 मार्च को विधानसभा का सत्र बुलाया गया है। इस विशेष सत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के मुद्दे पर चर्चा होगी। बता दें इससे पहले दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने आज सुबह मुख्य सचिव से दिल्ली के अस्पतालों और मोहल्ला क्लिनिकों में दवाइयों और टेस्ट की स्थिति बताने को कहा था।

ईडी की हिरासत से सीएम ने दिया निर्देश

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार सुबह ईडी की हिरासत से सरकार के लिए अपना दूसरा निर्देश जारी किया। इस बारे में बताते हुए दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि ईडी की हिरासत में भी केजरीवाल को राजधानी के लोगों के स्वास्थ्य की चिंता हैं। दिल्लीवालों को परेशानी न हो इसलिए सीएम हिरासत में रहते हुए भी लोगों के बारे में सोच रहे हैं। इससे पहले बीते रविवार को सीएम केजरीवाल ने ईडी की हिरासत में से जल मंत्री आतिशी को एक नोट लिखा था, जिसमें गर्मियों में दिल्ली वालों के लिए पर्याप्त पीने का पानी और टैंकरों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए थे।

विशेष सत्र में इस मुद्दे पर चर्चा

आज सुबह स्वास्थ्य मंत्री ने मीडिया को दिए बयान में कहा कि केजरीवाल दिल्ली के अस्पतालों और मोहल्ला क्लिनिकों में दवा नहीं होने से चिंतित है। उन्होंने मुझे निर्देश दिए हैं कि अस्पतालों में मुफ्त टेस्ट और दवाइयां हों, यह सुनिश्चित किया जाए। उनका कहना था कि सरकार दिल्ली की जनता की सेवा के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रही है। बता दें कल दिल्ली  विधानसभा के विशेष सत्र में स्वास्थ्य मंत्री अस्पतालों की स्थिति के बारे में बताएंगे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें