DDA Housing Scheme 2025: दिल्ली में DDA तीन हाउसिंग स्कीम लेकर आया है। तीनों स्कीम को हर वर्ग की जरूरत को ध्यान में रखते हुए लाया गया है। इन योजनाओं को पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर रखा गया है। सबका घर आवास योजना, श्रमिक आवास योजना के बारे में आपको बता चुके हैं। आज बात करेंगे DDA स्पेशल हाउसिंग स्कीम की। इस योजना में कब से आवेदन शुरू होंगे और कौन लोग इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं, जानिए सबकुछ।
क्या DDA की स्कीम?
दिल्ली विकास प्राधिकरण की तीन आवासीय योजनाओं में एक स्पेशल हाउसिंग स्कीम भी है, जिसके लिए आवेदन मांगे गए हैं। इन फ्लैटों की बिक्री ई-नीलामी के जरिए की जाएगी। आपको बता दें कि इसके तहत उन 110 फ्लैटों को रखा गया है जो पिछली योजना में बिकने से रह गए थे। इस योजना में हाई इनकम ग्रुप (HIG), मिडिल इनकम ग्रुप (MIG) और लो इनकम ग्रुप (LIG) वर्गों के लोग भाग ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें: DDA Housing Scheme: 13 लाख वाले घर के लिए आज ही करें आवेदन, दिल्ली में 6810 फ्लैट बिकने को तैयार
कब से होंगे आवेदन?
इस योजना का ऐलान प्राधिकरण ने 6 जनवरी 2025 को किया था, लेकिन अभी इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं की गई है। आवेदन 14 जनवरी 2025 से किए जाएंगे। जो लोग इसमें भाग लेना चाहते हैं उनका रजिस्ट्रेशन ई-नीलामी पोर्टल पर भी होना चाहिए, जिसमें 4 फरवरी 2025 तक ही रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए DDA की आधिकारिक साइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। इसके लिए प्रोसेसिंग फीस 2,500 रुपये रखी गई है। इन फ्लैटों की शुरुआती कीमत 29 लाख रुपये रखी गई है।
इसके अलावा बोली प्रक्रिया में भाग लेने के लिए ई-नीलामी पोर्टल पर ही पेमेंट की फ्लैट की जा सकती है। इसके लिए अलग से बयाना राशि जमा करनी होगी। ई-नीलामी का आयोजन 11 फरवरी 2025 को किया जाएगा, जिसके लिए नीचे दी गई राशि जमा करनी जरूरी है।
एलआईजी (1 बीएचके)- 4,00,000/- रूपये
एमआईजी (2 बीएचके)- 10,00,000/- रूपये
एचआईजी (3 बीएचके)- 15,00,000/- रूपये
दरअसल, यह फ्लैट्स पिछली योजनाओं में बिक नहीं पाए थे। इसलिए ही इनको ‘जैसा है-जहां है’ के आधार पर फिर से लॉन्च किया गया है। प्राधिकरण ने अपने सर्कुलर में फ्लैटों को देखने के लिए संबंधित हाउसिंग पॉकेट्स का फील्ड विजिट करने की बात भी कही है।
ये भी पढ़ें: DDA Housing Scheme: दिल्ली में 700 सस्ते फ्लैट्स की स्कीम, जानें कौन कर सकता अप्लाई
संबंधित खबरें
दिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
57 mins agoदिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
9 hrs agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
20 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
22 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
23 hrs agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
23 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
1 day agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines