Abhijit Deepke Viral Video: राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे और नीट पर्चा लीक मामले की मांगों को लेकर चल रहा विरोध प्रदर्शन अब एक नए विवाद में घिर गया है। सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल मंगलवार को 10वें दिन में प्रवेश कर चुकी है। लेकिन इस बीच सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे प्रदर्शन स्थल पर ब्रेड पकौड़ा और नूडल्स खाते दिख रहे हैं।
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने तंज कसने शुरू कर दिए कि एक तरफ सोनम वांगचुक अनशन पर हैं, तो दूसरी तरफ आंदोलन से जुड़े बाकी लोग खाने का लुत्फ उठा रहे हैं।
अभिजीत दीपके ने विवाद पर दी सफाई
बढ़ते विवाद पर अभिजीत दीपके ने ‘दिल्ली तक’ से बातचीत में सफाई दी है। उन्होंने इसे असल मुद्दे से ध्यान भटकाने की बचकानी कोशिश करार दिया। दीपके का कहना है कि यह वीडियो सोनम वांगचुक के अनशन शुरू करने से पहले का है, जिसे बिना संदर्भ के क्लिप करके फैलाया जा रहा है।
दीपके ने बताया कि सोनम वांगचुक के कहने पर ही आयोजन की कोर टीम अनशन पर नहीं बैठी है। अगर पूरी टीम भूख हड़ताल पर बैठ जाएगी, तो हजारों प्रदर्शनकारियों की व्यवस्था संभालने और पुलिस-प्रशासन से बातचीत करने वाला कोई नहीं बचेगा।
वांगचुक की सेहत पर चिंता जताई
अभिजीत दीपके ने बताया कि 10 दिनों के अनशन के कारण सोनम वांगचुक का वजन करीब 5 किलो घट गया है और उनकी सेहत तेजी से बिगड़ रही है। उन्होंने वांगचुक से अनशन खत्म करने का भी अनुरोध किया था, लेकिन वांगचुक अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं। वांगचुक का स्पष्ट कहना है कि जब तक धर्मेंद्र प्रधान पर कार्रवाई नहीं होती, तब तक उनका प्रदर्शन और अनशन जारी रहेगा।
संबंधित खबरें
अभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
4 hrs agoसौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
7 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
17 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
19 hrs agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
1 day agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
1 day agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
1 day agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
1 day agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines