दिल्ली में सनसनीखेज वारदात अंजाम दी गई है, जिसमें एक शख्स अपनी पत्नी और उसके पिता-भाई की असंवेदनशीलता का शिकार हो गया है. बाहरी दिल्ली के निहाल विहार इलाके के लक्ष्मी पार्क में सॉफ्टवेयर इंजीनियर विनय गुप्ता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है. आरोप विनय की पत्नी रेखा, उसके पिता और भाई समेत अन्य रिश्तेदारों पर लगे हैं. विनय की हत्या उसके ही घर में की गई. आरोप हैं कि विनय को बचाने की कोशिश उसकी मां ने की. उसे विनय को पीट रहे लोगों के सामने हाथ जोड़कर बेटे की जिंदगी की भीख मांगी, लेकिन बहू रेखा ने उन्हें कमरे से बाहर निकाल दिया.
पुलिस ने केस दर्ज करके शुरू की जांच
बाहरी दिल्ली के DCP विक्रम मीना ने बताया कि विनय गुप्ता के मर्डर की शिकायत आई है. विनय के पिता प्रेमचंद ने अपनी बहू और विनय की पत्नी रेखा, उसके पिता, भाई और अन्य रिश्तेदारों पर आरोप लगाए हैं. शिकायत में बताया गया कि शुक्रवार को विनय-रेखा के बीच विवाद हुआ था तो पत्नी ने अपने मायके वालों को बुला लिया. घर पहुंचते ही रेखा के रिश्तेदारों ने विनय पर हमला किया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और उनकी मौत हो गई. निहाल विहार पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान कर ली है. विनय गुप्ता नोएडा में इंजीनियर था, जबकि उनकी पत्नी रेखा हाउसवाइफ थी.
विनय की मां ने पुलिस को क्या बताया?
31 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर विनय गुप्ता की ने आरोप लगाया है कि विनय की हत्या की साजिश रची और चली गई. कोई विवाद हुआ ही नहीं था. सुबह-सुबह उसने अपने भाइयों को बुलाया. हम उन्हें पानी पिलाने की तैयारी कर रहे थे, यह सोचकर कि रिश्तेदार आए हैं. लेकिन उन्हें पानी नहीं चाहिए था. उन्होंने विनय को हाथों से पकड़ा, गला दबाया, उसकी छाती पर कूदे. मेरी आंखों के सामने 5 मिनट के भीतर उसकी हत्या कर दी. जब मैं उसे बचाने दौड़ी तो उन्होंने मुझे पीटा. जब उसके पिता उसे बचाने दौड़े तो उन पर भी हमला किया. घर में कोई और नहीं था. रेखा ने CCTV कैमरे तक बंद करवा दिए थे.
विनय के पिता ने पुलिस को क्या बताया?
विनय के पिता प्रेमचंद ने पुलिस को बताया कि मामूली घरेलू विवाद था. कुछ बड़ा नहीं था. वे आए तो मैंने सोचा कि रिश्तेदार आए हैं, हम बात करेंगे. मैं उन्हें ऊपर ले गया और पानी दे रहा था. तभी विनय आ गया और वे सब उस पर टूट पड़े. सब मेरी आंखों के सामने हुआ. उन्होंने मुझे धक्का भी दिया. मेरे अंगूठे में फ्रैक्चर हो गया है. विनय की शादी साढ़े तीन साल पहले हुई थी और उनके दो जुड़वा बच्चे हैं, जिसमें एक बेटा और एक बेटी है.
संबंधित खबरें
दिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
25 mins agoदिल्ली में 8 नवंबर को कहां रहेगा पावर कट? देखें शटडाउन शेड्यूल
59 mins agoदिल्ली: दिवाली पर खरीदारी की होड़, नेशनल हाईवे-24 पर करीब 5 km लंबा जाम
4 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
5 hrs ago'राजनीतिक कटाक्ष गरिमा को...'; दिल्ली हाईकोर्ट से CM रेखा गुप्ता को राहत
5 hrs agoदिल्ली: प्रदूषण के कारण कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में होगी हाइब्रिड क्लास
5 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
7 hrs agoदिवाली पर बदला मेट्रो का समय! जानें कब चलेगी पहली और आखिरी ट्रेन
7 hrs agoदिल्ली-NCR में GRAP-3 भी बेअसर! रोहिणी समेत कई इलाकों में AQI 400 के पार
8 hrs ago15 मिनट का सफर 2 घंटे में, धनतेरस पर दिल्ली-NCR की सड़कों पर 'महाजाम'
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines