नई दिल्ली: समाज कल्याण विभाग अपनी विभिन्न योजनाओं के प्रति दिल्ली वासियों को जागरूक करेगी, ताकि ज़्यादा से ज़्यादा लोग योजनाओं का लाभ उठा सके। इस संबंध में आज समाज कल्याण मंत्री राजकुमार आनंद ने विभाग की योजनाओं का जायज़ा लिया और विभाग के अधिकारियों को नई योजना तैयार के निर्देश दिए ताकि स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग की तरह अब समाज कल्याण विभाग भी अपनी योजनाओं के सफल कार्यान्वयन को लेकर जाना जाए।
समाज कल्याण मंत्री राजकुमार आनंद ने कहा कि हम सभी को अड़चनों को दूर कर योजनाओं के कार्यवन्यन को गति देनी होगी और सभी को साथ मिलकर विभागीय काम को आगे बढ़ाना होगा। सीएम अरविंद केजरीवाल जी के कुशल नेतृत्व में दिल्ली सरकार पूरी ईमानदारी और मेहनत से जनहित के काम कर रही है। इसलिए विभागीय योजनाओं के कार्यान्यवन में किसी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री राजकुमार आनंद ने शुक्रवार को दिल्ली सचिवालय में विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक की। बैठक में कैबिनेट मंत्री ने विभाग के कैपिटल प्रोजेक्ट से लेकर उसका बजट और व्यय के बारें में जानकारी हासिल की। उन्होंने विभाग के सभी योजनाओं के साथ ओल्ड एज होम्स में दी जाने वाली सुविधाओं की भी जानकारी लीं।
कैबिनेट मंत्री राजकुमार आनंद ने कहा कि विभाग को नई योजनाओं पर भी काम करने की ज़रूरत है। जिससे समाज कल्याण विभाग की योजनाओं का ज़्यादा से ज़्यादा दिल्लीवासियों को फ़ायदा पहुँचें। उन्होंने ओल्ड एज और अन्य पेंशन योजनाओं का लाभ ज़्यादा से ज़्यादा लोगो तक पहुँचने पर जोर देते हुए समय से पेंशन जारी करने का निर्देश दिया। इस दौरान विभाग के सचिव और डायरेक्टर सहित सभी वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहें।
समाज कल्याण मंत्री राजकुमार आनंद ने कहा कि हम सभी को विभाग में आने वाली अड़चनों को दूर कर सभी को साथ लेकर विभागीय काम को आगे बढ़ाना होगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि समाज कल्याण विभाग की योजनों की जानकारी दिल्ली के हर नागरिक तक पहुँचाई जाए। जिससे दिल्लीवासियों को लाभ मिलेगा। इसके लिए विज्ञापन समेत अन्य माध्यमों का सहारा लिया जाए। इसके साथ ही दिल्लीवासियों के लिए विभाग में नई योजनाएं भी बनाएंगे। जिससे कि अधिक से अधिक दिल्ली वासियों को लाभ मिल सके। हम मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली वासियों को बेहतर सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर दिल्ली, गाजियाबाद, पटना और सिक्किम में भीषण आगजनी, मची अफरा-तफरी
1 hr agoदिवाली पर स्मॉग की चादर में लिपटी दिल्ली, आज रात के बाद बिगड़ेंगे हालात
3 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 9 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
9 hrs agoदिवाली पर आज मेट्रो का समय बदला, दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद निवासी पढ़ें खबर
12 hrs agoदिवाली पर दिल्ली-NCR में 'जहरीली' धुंध, 10 से ज्यादा इलाकों में AQI 400 पार
14 hrs agoदिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
1 day agoदिल्ली में 8 नवंबर को कहां रहेगा पावर कट? देखें शटडाउन शेड्यूल
1 day agoदिल्ली: दिवाली पर खरीदारी की होड़, नेशनल हाईवे-24 पर करीब 5 km लंबा जाम
1 day agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
1 day ago'राजनीतिक कटाक्ष गरिमा को...'; दिल्ली हाईकोर्ट से CM रेखा गुप्ता को राहत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines