राहुल प्रकाश
Notice has been issued to youtubers/social media influencers Fukra Insaan and Elvish Yadav: यंगस्टर्स में इन दिनों सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरों का क्रेज है। न्यू जनरेशन अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर उन्हें फॉलो करती है और उनके जैसा बनना और लाइफ जीना चाहते हैं। लोग हर वह चीज फॉलो करते हैं जो उनका पसंदीदा इन्फ्लुएंसरों करता है।
ऐसे ही एक मामले में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अभिषेक मल्हान उर्फ फुकरा इंसान, एल्विश यादव, लक्ष्य चौधरी, पूरव झा को दिल्ली पुलिस ने करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के मामले में नोटिस जारी किया है। पुलिस ने सभी से केस की जांच में शामिल होने और पूछताछ के लिए आने और सहयोग करने का आग्रह किया है।
चार बैंक खातों में मिले 18 करोड़ रुपये
दरअसल,दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल की IFS यूनिट ने HiBox एप्लीकेशन के जरिए गारंटीड रिटर्न देने के मामले में निवेशकों को ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि उन्हें HiBox एप्लीकेशन के खिलाफ अब तक 151 शिकायतें मिली हैं। जांच के बाद दिल्ली पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके चार बैंक खातों को जब्त किया है। पुलिस के अनुसार इन बैंक अकाउंट्स में कुल करीब 18 करोड रुपए हैं।
ये भी पढ़ें: क्या होता है ‘रिटर्निंग सोल्जर इफेक्ट’? युद्ध के बाद भगवान करते हैं ये चमत्कार!
क्या है HiBox एप्लीकेशन और कैसे काम करता है?
पुलिस के अनुसार शिकायकर्ताओं ने बताया कि HiBox एप्लीकेशन में साइन अप करने वाले लोगों से पैसे निवेश करवाए जाते हैं। ये ऐप लोगों को रोजाना 1 से 5 फीसदी तक ब्याज देने का वादा करता है। इसके अलावा वह महीने भर में अपकी लगाई रकम के 90 फीसदी तक वापस देने का आश्वासन देता है। शिकायत में बताया गया कि कुछ दिन पैसे वापस देने के बाद निवेशकों को रकम मिलना बंद हो गया।
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरों ने किया प्रमोट
पुलिस की जांच में सामने आया कि आरोपी ने निवेशकों को अपने जाल में फंसाने के लिए सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसरों और यूट्यूबर से अपने ऐप को प्रमोट करवाया। जिन लोगों ने अब तक इस ऐप को प्रमोट किया उनमें सौरभ जोशी, अभिषेक मल्हान उर्फ फुकरा इंसान, पूरव झा, एल्विश यादव, भारती सिंह (Comedian) हर्ष लिंबाचिया (भारती सिंह के पति), लक्ष्य चौधरी, आदर्श सिंह, अमित@ क्रेजी XYZ और दिलराज सिंह रावत@ इंडियन हैकर आदि शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: राजसमंद में सांप पकड़ने की ट्रेनिंग पर बवाल, बच्चों की सुरक्षा से हो रहा खिलवाड़, देखिए वीडियो
संबंधित खबरें
दिल्ली में 8 नवंबर को कहां रहेगा पावर कट? देखें शटडाउन शेड्यूल
22 mins agoदिल्ली: दिवाली पर खरीदारी की होड़, नेशनल हाईवे-24 पर करीब 5 km लंबा जाम
3 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
4 hrs ago'राजनीतिक कटाक्ष गरिमा को...'; दिल्ली हाईकोर्ट से CM रेखा गुप्ता को राहत
4 hrs agoदिल्ली: प्रदूषण के कारण कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में होगी हाइब्रिड क्लास
5 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
7 hrs agoदिवाली पर बदला मेट्रो का समय! जानें कब चलेगी पहली और आखिरी ट्रेन
7 hrs agoदिल्ली-NCR में GRAP-3 भी बेअसर! रोहिणी समेत कई इलाकों में AQI 400 के पार
7 hrs ago15 मिनट का सफर 2 घंटे में, धनतेरस पर दिल्ली-NCR की सड़कों पर 'महाजाम'
18 hrs agoदिवाली पर दिल्ली मेट्रो ने बदला टाइम, 3 लाइनों पर 1 घंटा पहले सर्विस शुरू
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines