Snooping Case: भारतीय जनता पार्टी (BJP) की दिल्ली इकाई के नेताओं ने जासूसी मामले में डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के इस्तीफे की मांग की है। भाजपा नेताओं ने अपनी मांग को लेकर दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया है। जानकारी के मुताबिक, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, सांसद प्रवेश वर्मा, मनोज तिवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री विजय गोयल भारी सुरक्षा के बीच बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ आप मुख्यालय के सामने डटे हैं।
भाजपा कार्यकर्ताओं को आप मुख्यालय पहुंचने से रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। डीडीयू मार्ग पर भी सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, जहां कार्यालय स्थित है, जहां बैरिकेड्स की दो लाइनें हैं। भाजपा के प्रदर्शनकारी इस बात पर अड़े हैं कि वे मार्च करेंगे और आप मुख्यालय तक पहुंचने की कोशिश करेंगे।
https://twitter.com/ANI/status/1628657751848288256
सिसोदिया के खिलाफ जांच की मंजूरी के बाद भाजपा का प्रदर्शन
केंद्र सरकार की ओर से सीबीआई को अभियोजन की मंजूरी देकर सिसोदिया के खिलाफ एक नया मामला दर्ज करने का रास्ता साफ होने के बाद भाजपा नेताओं ने आज विरोध प्रदर्शन किया है। बता दें कि बुधवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली के उपराज्यपाल कार्यालय को सूचित किया कि उसने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 17 (एक लोक सेवक की जांच के लिए पुलिस को अधिकार) के तहत सिसोदिया पर मुकदमा चलाने की मंजूरी दे दी है।
उधर, आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के खिलाफ जासूसी के आरोपों को पूरी तरह से फर्जी बताया है। सीबीआई ने कहा था कि उसने अपनी प्रारंभिक जांच के दौरान पाया कि दिल्ली सरकार द्वारा भ्रष्टाचार की जांच के लिए स्थापित फीडबैक यूनिट (एफबीयू) ने कथित तौर पर राजनीतिक खुफिया जानकारी जुटाई थी। एजेंसी ने सिफारिश की थी कि सिसोदिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाए।
संबंधित खबरें
दिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
3 hrs agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
18 hrs agoलग्जरी कार और महंगे शौक दिखाकर 20 महिला कांस्टेबल को फंसाया, ठगे 24 लाख
19 hrs agoदिल्ली के स्कूल में छात्रा ने खुद को लगाई आग, मिला 3 पेज का सुसाइड नोट
20 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 25 अक्टूबर को रहेगा पावर कट? देखें लिस्ट
20 hrs agoदिल्ली को बाढ़ से बचाने का प्लान, यमुना किनारे 99 करोड़ में बनेगी दीवार
23 hrs agoहिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, प्रदर्शन में गए थे जामिया
1 day agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ाया एमसीडी के चार हजार कर्मचारियों का वेतन
1 day agoSIR-CEC के खिलाफ दिल्ली में फिर प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारी
1 day agoदिल्ली में 24 अक्टूबर को किन इलाकों में गुल रहने वाली है बिजली? देखें लिस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines