दिल्ली में SIR की समयसीमा बढ़ा दी गई है. नए शेड्यूल के मुताबिक, अब 17 अगस्त तक घर-घर जाकर वैरिफिकेशन किया जाएगा. 24 अगस्त को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी होगी. 24 अगस्त से 23 सितंबर तक दावे और आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं. इसके बाद अंतिम मतदाता सूची 27 अक्टूबर 2026 को पब्लिश होगी.
75 लाख से ज्यादा वोटर वैरिफाईड
29 जुलाई तक दिल्ली में SIR की प्रक्रिया के तहत 75 लाख से ज्यादा केलकुलेशन फॉर्म्स का डिजिटलीकरण किया जा चुका है. निर्वाचन आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक, 75,72,315 के का डिजिटलीकरण किया गया है जो दिल्ली के कुल 1,45,10,298 मतदाताओं का 52.19 प्रतिशत है. अब तक 1,44,92,544 मतदाताओं यानी कुल मतदाताओं में से 99.88 प्रतिशत को केलकुलेशन फॉर्म बांटे जा चुके हैं.
क्या कहते हैं आंकड़े?
दिल्ली के 13 जिलों में आउटर नॉर्थ जिला सबसे आगे है, यहां 64.34% फॉर्म अपलोड किए जा चुके हैं. इसके बाद दक्षिण-पश्चिम में 62.45%, पश्चिम में 59.46%, उत्तर-पश्चिम में 58.53% और मध्य उत्तर में 56.72% फॉर्म्स अपलोड किए गए हैं. दक्षिण-पूर्व जिले में सबसे कम 38.51% फॉर्म्स का डिजिटलीकरण हुआ है. इसके बाद पूर्व में 43.57 प्रतिशत, दक्षिण में 45.11 प्रतिशत, मध्य में 48.41 प्रतिशत और पुरानी दिल्ली में 48.51 प्रतिशत प्रपत्रों का डिजिटलीकरण किया गया है. दक्षिण-पूर्व, पुरानी दिल्ली, उत्तर, नयी दिल्ली, मध्य, बाहरी उत्तर, उत्तर-पूर्व, पूर्व, दक्षिण और पश्चिम समेत 10 जिलों में केलकुलेशन फॉर्म का वितरण पूरा हो चुका है.
संबंधित खबरें
जारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
49 mins agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
13 hrs agoचुनाव के ऐलान के कुछ घंटों बाद ही जामिया में नए सिरे से प्रदर्शन शुरू
18 hrs agoCM रेखा गुप्ता महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंदिर पहुंचीं, पूजा-अर्चना की
19 hrs agoदिल्ली: नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, आसमान में उठा धुएं का गुबार
22 hrs agoजामिया यूनिवर्सिटी में कब होंगे छात्र संघ चुनाव? मानी गई छात्रों की मांग
1 day agoसत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली में एक और इमारत गिरी, 2 की मौत
1 day agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 26 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines