माचिस की एक तीली बनी मौत की वजह, बीड़ी जलाने के विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या

दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में बीड़ी जलाने के लिए माचिस देने को लेकर हुए मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया. 21 वर्षीय करण की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Untitled design - 2026-01-28T165933.033

दिल्ली में बहुत ही छोटी सी बात पर एक युवक की मौत की घटना सामने आरही है. दिल्ली पुलिस के मुताबिक 27.01.2026 को लगभग 23:40 बजे PS वसंत कुंज नॉर्थ को JJ बंधु कैंप, B-5 और B-6, वसंत कुंज से चाकू मारकर हत्या करने की घटना के बारे में जानकारी मिली. IO अपने स्टाफ के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे, जहां उनको पता चला कि उस घायल व्यक्ति को इलाज के लिए पहले ही अस्पताल ले जाया जा चुका था.

विज्ञापन

इसी बीच PS वसंत कुंज नॉर्थ को फोर्टिस अस्पताल वसंत कुंज से चाकू लगने से घायल एक मरीज के भर्ती होने के बारे में और जानकारी मिली, जिसे बाद में मृत घोषित कर दिया गया. इसके बाद IO फोर्टिस अस्पताल पहुंचे और MLC इकट्ठा किया, जिसमें चोट का कारण गर्दन पर चाकू मारना बताया गया था.

विज्ञापन

जांच के दौरान पता चला कि मृतक करण निवासी JJ बंधु कैंप, B-5 और B-6, वसंत कुंज, उम्र 21 साल, का कथित व्यक्तियों के साथ “बीड़ी” जलाने के लिए माचिस की तीली देने को लेकर मामूली कहा-सुनी हुई थी, जो इस हद तक बढ़ गई कि जानलेवा चाकूबाजी में बदल गई और युवक की जान ले गई. इसके बाद स्थानीय जांच की गई और क्राइम टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया. जिसके बाद PS वसंत कुंज नॉर्थ में FIR नंबर 54/2026, धारा 103(1)/3(5) BNS, दिनांक 28.01.2026 के तहत इस मामले को दर्ज किया गया है और इसके आगे की जांच जारी है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ