Shraddha Murder Case: श्रद्धा वॉकर हत्याकांड के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला का रोहिणी स्थित फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) में पॉलीग्राफ टेस्ट हुआ। करीब 9 घंटे की पूछताछ के दौरान पूनावाला से उसके परिवार, बचपन, श्रद्धा के साथ उसके रिश्ते और सबूतों के बारे में सवाल पूछे गए।
गुरुवार को आफताब के पॉलीग्राफ टेस्ट का दूसरा सेशन था। इससे पहले मंगलवार को पूनावाला से पहले सेशन के दौरान भी सवाल पूछे गए थे। रोहिणी एफएसएल के निदेशक दीपा वर्मा ने बताया कि जरूरत पड़ने पर आरोपी को शुक्रवार को दोबारा बुलाया जा सकता है।
पॉलीग्राफ टेस्ट के दौरान आफताब से पूछे गए ये सवाल
- लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वॉकर को मारने के लिए क्या उसे उकसाया गया?
- क्या ये एक सुनियोजित हत्या थी या उसने गुस्से में आकर वारदात को अंजाम दिया?
- श्रद्धा के साथ डेटिंग से लेकर हत्या की वारदात तक पूरा घटनाक्रम क्या था?
- हत्या के पहले और बाद का पूरा घटनाक्रम क्या था?
- शव को इतने वीभत्स तरीके से ठिकाने लगाने का फैसला कैसे किया?
- सबूत छिपाने के लिए वह किन-किन जगहों पर गया?
- आफताब के बचपन, दोस्तों और श्रद्धा के साथ उनके संबंध कैसे थे?
आफताब के फ्लैट से 5 चाकू बरामद, जांच के लिए FSL भेजा
इस बीच दिल्ली पुलिस ने महरौली हत्याकांड के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला के फ्लैट से पांच चाकू बरामद किए हैं। बरामद चाकुओं को जांच के लिए एफएसएल भेजा गया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इनका इस्तेमाल अपराध में किया गया था या नहीं। एक सूत्र ने कहा, ‘अगर अपराध के दौरान इन चाकुओं का इस्तेमाल किया गया था, तो इसका पता फोरेंसिक जांच के बाद ही चलेगा, जिसमें समय लगता है।’
बता दें कि श्रद्धा मर्डर केस में पुलिस ने अब तक छतरपुर के फ्लैट और महरौली के जंगलों से 10 से 12 चीजें बरामद की हैं। इनमें चाकू, ब्लेड, आरी और अन्य चीजें शामिल हैं।
आफताब पूनावाला ने अपनी प्रेमिका श्रद्धा वाकर (26) की बेरहमी से हत्या कर दी और उसके शरीर को 35 टुकड़ों में काट दिया था, जिसे उसने दक्षिण दिल्ली के महरौली में अपने फ्लैस में तीन सप्ताह तक 300 लीटर के फ्रिज में रखा और धीरे-धीरे उन्हें महरौली के जंगल समेत अन्य स्थानों पर फेंक दिया।
संबंधित खबरें
प्रदर्शनकारी महिलाओं से मारपीट के दावों पर क्या बोले दिल्ली पुलिस के DCP?
5 hrs agoछात्रों की सुरक्षा पर दिल्ली LG ने की बैठक, पुलिस गश्त बढ़ाने के निर्देश
12 hrs agoफाइल स्टेट से एल्गोरिदमिक स्टेट तक, भारत में डिजिटल शासन का बदलता दौर
14 hrs agoदिल्ली दंगा मामले में HC का फैसला, हेट स्पीच पर FIR-SIT जांच की मांग ठुकराई
18 hrs agoदिल्ली की हवा पिछले तीन महीने में सबसे खराब! 187 पर पहुंचा AQI
18 hrs agoदिल्ली-NCR में घरों की कीमतें 12% बढ़ीं; लेकिन खरीदारी घटी
21 hrs ago'नेहा बोरा को प्राइवेट गाड़ी में ले गई पुलिस', AISA के आरोप, क्या बोले DCP?
1 day agoBJP सांसद राधा मोहन दास के घर चोरी, कीमती सामान के साथ गटर का ढक्कन भी गायब
1 day agoCEC के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, हिरासत में कई AAP नेता
1 day agoदिल्ली की बसों में फ्री सफर के लिए, किन महिलाओं को चुकाना होगा पूरा किराया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines