Shraddha Murder Case: पिछले साल दिल्ली में अपने लिव-इन पार्टनर आफताब पूनावाला द्वारा हत्या की गई श्रद्धा वाकर के पिता विजय वाकर ने सोमवार को बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी की हत्या हुए एक साल मई में पूरा हो जाएगा, लेकिन वह अभी तक उसका अंतिम संस्कार नहीं कर पाए हैं।
विजय वाकर साकेत कोर्ट में श्रद्धा हत्याकांड की सुनवाई के लिए पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि जब आरोपी आफताब पूनावाला को मौत की सजा होगी, तभी अंतिम संस्कार करूंगा।
समयबद्ध तरीके से हो सुनवाई
पिता विजय ने कहा कि वह अंतिम संस्कार कर भी नहीं सकते हैं। क्योंकि केस खत्म होने के बाद ही उनकी बेटी के अवशेष उन्हें सौंपे जाएंगे। लेकिन वह दिन कब आएगा, पता नहीं। उन्होंने यह भी कहा कि वह चाहते हैं कि आरोपी को मौत की सजा दी जाए और समयबद्ध तरीके से सुनवाई की जाए।
निर्भया जैसा न हो इस केस का हाल
विजय वाकर की वकील सीमा कुशवाहा ने कहा कि निर्भया केस को अंजाम तक पहुंचने में सात साल लग गए। इस मामले को निर्भया मामले की तरह खत्म होने में साल नहीं लगने चाहिए।
इससे पहले साकेत कोर्ट में दिल्ली पुलिस ने आफताब अमीन पूनावाला के खिलाफ आरोपों पर अपनी दलीलें पेश की हैं।आफताब को साकेत कोर्ट में पेश किया गया। मामले की सुनवाई के दौरान विजय वाकर भी मौजूद रहे।
बेटी की आवाज सुनकर भावुक हुए पिता
आरोपी आफताब की मौजूदगी में कोर्ट रूम में ऑनलाइन काउंसलिंग की ऑडियो-वीडियो रिकॉर्डिंग भी चलाई गई। रिकॉर्डिंग ने श्रद्धा के पिता को भावुक कर दिया। रिकॉर्डिंग में श्रद्धा को यह कहते सुना जा सकता है, वह मुझे ढूंढेगा और मुझे मार डालेगा। एक रिकॉर्डिंग में श्रद्धा कह रही थी कि आफताब ने उसका पकड़ लिया था। इससे वह बेहोश हो गई थी।
वकील ने कहा- हाईकोर्ट में दाखिल करेंगे याचिका
कोर्ट ने अगली सुनवाई की तारीख 25 मई रखी है। अधिवक्ता कुशवाहा ने कहा कि इस तरह मामले को पूरा होने में सालों लग जाएंगे। उन्होंने कहा कि सुनवाई हर दिन और समय सीमा में होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धा के पिता के साथ बातचीत करने कके बाद दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका लगाई जाएगी।
यह भी पढ़ें: Delhi Crime News: श्रद्धा जैसा एक और हत्याकांड, कंस्ट्रक्शन साइट पर मिले महिला के सिर समेत शरीर के अंग
संबंधित खबरें
GRAP-1 नियमों के बीच दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
16 mins agoदिल्ली के कई इलाकों में 22 अक्टूबर को कटेगी बिजली, चेक करें शेड्यूल
5 hrs agoदिल्ली-NCR में में GRAP-1 लागू, जानें किन-किन चीजों पर लगा बैन?
6 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को मिली बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने किया रिहा
6 hrs ago'प्रदर्शन आगजनी में बदल गया', CJP नेताओं पर कोर्ट में फ्रांस का हुआ जिक्र
8 hrs agoदिल्ली में घर का सुनहरा मौका, 14.95 लाख से शुरू फ्लैट, मिल रही 25% छूट
8 hrs agoकौन है 8वीं पास सुमित? जो टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में हुआ गिरफ्तार
9 hrs agoअब फोन से खुलेगा मेट्रो का गेट, जानिए कैसे इस्तेमाल करें वर्चुअल कार्ड
9 hrs agoद्वारका में CM रेखा गुप्ता ने दिया बुराइयों के खिलाफ एकजुट होने का संदेश
11 hrs ago'CM की मीटिंग को प्रायोरिटी दें', दिल्ली सरकार का अधिकारियों को निर्देश
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines