Shraddha Murder Case: श्रद्धा हत्याकांड मामले में आरोपी आफताब पूनावाला के खिलाफ दिल्ली की साकेत कोर्ट में बहस शनिवार को पूरी हो गई। अदालत ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है। इस मामले में 29 अप्रैल को कोर्ट अपना फैसला सुनाएगा।
अवशेष जारी करने के लिए अर्जी दाखिल
श्रद्धा के पिता ने वकील सीमा कुशवाहा के जरिए कोर्ट में एक और अर्जी दाखिल की है। यह अर्जी श्रद्धा के अवशेषों को लेकर है। पिता ने श्रद्धा के अवशेषों को जल्द से जल्द उन्हें वापस किए जाने की मांग की है। कोर्ट ने पुलिस से जवाब मांगा है। इस पर भी 29 अप्रैल को जवाब दाखिल किया जाएगा। एसएसपी अमित प्रसाद इस मामले में अपना जवाब दाखिल करेंगे।
श्रद्धा के किए थे 35 टुकड़े
महरौली इलाके में बीते साल 18 मई को आफताब ने श्रद्धा की हत्या कर दी थी। उसने श्रद्धा के शव के करीब 35 टुकड़े कर तीन सप्ताह तक 300 लीटर की क्षमता वाले फ्रिज में रखा और फिर कई दिनों में धीरे-धीरे कर उन्हें दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में फेंक दिया।
पॉलीग्राफ टेस्ट में स्वीकार की थी हत्या की बात
दिल्ली पुलिस श्रद्धा मर्डर केस में 6629 पन्नों की चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। जांच के दौरान पुलिस ने आफताब का पॉलीग्राफ टेस्ट किया था, जिसमें उसने हत्या की बात स्वीकार की थी। अब तक 150 से ज्यादा गवाहों के बयान दर्ज किए गए हैं।
यह भी पढ़ें: Bihar Liquor Deaths: बिहार के मोतिहारी में 8 लोगों की मौत; ग्रामीण बोले- शराब ने ली जान, डॉक्टर बोले- डायरिया था
संबंधित खबरें
दिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
1 hr agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
3 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
3 hrs agoदिल्ली में 12 अक्टूबर को कहां-कहां रहेगा पावर कट? यहां चेक करें पूरी लिस्ट
4 hrs agoपराली जलाना बंद नहीं हुआ, क्या तकनीक के जरिए रुक सकता है दिल्ली का प्रदूषण?
5 hrs agoLIVE: 'CJP ने कानून का पालन नहीं किया...', दिल्ली पुलिस का बड़ा आरोप
12 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
20 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
20 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
20 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines