Shraddha Murder Case: आफताब की थी दूसरी गर्लफ्रेंड, हत्या के बाद उसी को दे डाली श्रद्धा की अंगूठी

श्रद्धा वाकर और आफताब

श्रद्धा वाकर और आफताब

विज्ञापन

Shraddha Murder Case: श्रद्धा वाकर हत्याकांड मामले में दिल्ली पुलिस रोजाना कुछ नए खुलासे कर रही है। इसी कड़ी में दिल्ली पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त कुछ अन्य हथियार बरामद किए हैं। इसके अलावा पुलिस ने चौकान्ने वाला खुलासा किया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आफताब की एक ओर गर्लफ्रेंड थी। वह अकसर उसके फ्लैट पर भी आती थी। इतना ही नहीं आफताब ने श्रद्धा की हत्या के बाद उसके हाथ में पहनी सोने की अंगूठी अपनी इसी गर्लफ्रेंड को दे दी थी।

विज्ञापन

आफताब ने अपनी इस महिला मित्र को बताया था कि वह अंगूठी उसके लिए गिफ्ट लाया है। पुलिस ने अंगूठी बरामद कर ली है और युवती को भी जांच के घेरे में रखा है।

इससे पहले आज सुबह गुजरात पुलिस ने सूरत से एक ड्रग पेडलर को गिरफ्तार किया है। पुलिस को संदेह है कि आरोपी ड्रग पेडलर ने श्रद्धा वाकर की हत्या के आरोपी आफताब पूनावाला को ड्रग सप्लाई करता था। गिरफ्तार किए गए ड्रग पेडलर की पहचान फैसल मोमिन के रूप में हुई है। पूछताछ में जानकारी सामने आई है कि पकड़ा गया ड्रग पेडलर फैसल वसई वेस्ट में रहता था। ये वही इलाका है जहां दिल्ली जाने से पहले आफताब अपनी लिव इन पार्टनर श्रद्धा के साथ रहता था।

विज्ञापन

फैसल के फोन रिकॉर्ड की जांच होगी 

गुजरात पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, पुलिस फैसल के फोन रिकॉर्ड की जांच करेगी क्योंकि उन्हें शक है कि फैसल और आफताब आपस में दोस्त हो सकते हैं। उधर, आफताब को आज दिल्ली के रोहिणी स्थित फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) में पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए ले जाया गया है।

नार्को टेस्ट भी होगा 

बता दें पॉलीग्राफ के बाद दिल्ली पुलिस आफताब का नार्को टेस्ट कराएगी। गौरतलब है कि दिल्ली की एक अदालत ने शनिवार, 26 नवंबर को आरोपी आफताब अमीन पूनावाला को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पूनावाला को दिल्ली के अंबेडकर अस्पताल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए साकेत कोर्ट में पेश किया गया था।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ