दीपक दुबे, नई दिल्ली: श्रद्धा वाकर हत्याकांड के आरोपी आफताब पूनावाला को तिहाड जेल नंबर 4 में एक अलग सेल में रखा गया है। जेल प्रबंधन के मुताबिक, आफताब को स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी नहीं है। शनिवार को जब उसे लाया गया था तब उसका हेल्थ चेकअप किया गया था, आज भी हेल्थ चेकअप किया गया है।
प्रबंधन के मुताबिक, आफताब के साथ दो अन्य कैदियों को भी रखा गया है। सेल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे से 24 घंटे मॉनिटरिंग की जा रही है। जब बाकी अन्य कैदी अपने सेल में चले जाते हैं तब थोड़ी देर के लिए आफताब को अपने सेल से निकलकर टहलने का मौका दिया जाता है।
आफताब के नार्को टेस्ट की तैयारी
जानकारी के मुताबिक, जेल सुपरिटेंडेंट को कोर्ट से ऑर्डर मिला है कि आफताब को 28, 29 नवंबर और 5 जनवरी को सीधा FSL रोहणी के सामने पेश किया जाए। संभावना है कि आफताब पूनावाला का 28 नवंबर को नार्को टेस्ट हो सकता है। इसके लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी ने खुद को पूरी तरह से तैयार कर लिया है। आफ़ताब का नार्को टेस्ट राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अंबेडकर अस्पताल में किया जाएगा और इस प्रक्रिया को पूरा होने में लगभग 3 से 4 घंटे लग सकते हैं।
बिना किसी आपत्ति के जेल मैनुअल के अनुसार खाया खाना
आफताब ने जेल में अपनी पहली रात बेफिक्र होकर गुजारी। उसने बिना किसी आपत्ति के जेल मैनुअल के अनुसार खाना खाया और सेल में शांति होकर सो गया। बता दें कि आफताब पर अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वाकर की हत्या करने का आरोप है, जिसने बाद में उसकी लाश को 35 टुकड़ों में काट दिया और दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर फेंक दिया।
संबंधित खबरें
हिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
9 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
10 hrs agoआशा वर्कर्स को रेखा सरकार की बड़ी सौगात, अब मिलेगा इतना भत्ता
13 hrs agoदिल्ली के कहां 7 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली? अभी चेक करें अपना एरिया
15 hrs agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
16 hrs agoस्वतंत्र भारद्वाज को मिली रेगुलर बेल, CJP प्रोटेस्ट में मारपीट का है आरोप
17 hrs ago15 महीनों में 208 बार तोड़े ट्रैफिक के नियम, 4 लाख से ऊपर का जुर्माना
22 hrs agoASHA वर्कर्स को अब मिलेंगे 6000 रुपये, CM रेखा गुप्ता आज बांटेंगी चेक
22 hrs agoदिल्ली में INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन के चलते कई रूट डायवर्ट, पढ़ें एडवाइजरी
1 day agoCEC विवाद के बीच दिल्ली में बढ़ी सुरक्षा, विपक्ष के मार्च से पहले कड़ा पहरा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines