Shraddha Murder Case: तिहाड़ जेल नबंर 4 के अलग सेल में आफताब का ठिकाना, जानें कैसे कटी पहली रात

aftab poonawala tihar jail

aftab poonawala tihar jail

दीपक दुबे, नई दिल्ली: श्रद्धा वाकर हत्याकांड के आरोपी आफताब पूनावाला को तिहाड जेल नंबर 4 में एक अलग सेल में रखा गया है। जेल प्रबंधन के मुताबिक, आफताब को स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी नहीं है। शनिवार को जब उसे लाया गया था तब उसका हेल्थ चेकअप किया गया था, आज भी हेल्थ चेकअप किया गया है।

विज्ञापन

प्रबंधन के मुताबिक, आफताब के साथ दो अन्य कैदियों को भी रखा गया है। सेल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे से 24 घंटे मॉनिटरिंग की जा रही है। जब बाकी अन्य कैदी अपने सेल में चले जाते हैं तब थोड़ी देर के लिए आफताब को अपने सेल से निकलकर टहलने का मौका दिया जाता है।

विज्ञापन

आफताब के नार्को टेस्ट की तैयारी

जानकारी के मुताबिक, जेल सुपरिटेंडेंट को कोर्ट से ऑर्डर मिला है कि आफताब को 28, 29 नवंबर और 5 जनवरी को सीधा FSL रोहणी के सामने पेश किया जाए। संभावना है कि आफताब पूनावाला का 28 नवंबर को नार्को टेस्ट हो सकता है। इसके लिए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी ने खुद को पूरी तरह से तैयार कर लिया है। आफ़ताब का नार्को टेस्ट राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अंबेडकर अस्पताल में किया जाएगा और इस प्रक्रिया को पूरा होने में लगभग 3 से 4 घंटे लग सकते हैं।

बिना किसी आपत्ति के जेल मैनुअल के अनुसार खाया खाना

आफताब ने जेल में अपनी पहली रात बेफिक्र होकर गुजारी। उसने बिना किसी आपत्ति के जेल मैनुअल के अनुसार खाना खाया और सेल में शांति होकर सो गया। बता दें कि आफताब पर अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वाकर की हत्या करने का आरोप है, जिसने बाद में उसकी लाश को 35 टुकड़ों में काट दिया और दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर फेंक दिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ