Shraddha Murder Case: दिल्ली में हुए श्रद्धा मर्डर केस का आरोपी आफताब पूनावाला अब हायर स्टडी करेगा। वह तिहाड़ जेल में बंद है। उसने साकेत कोर्ट में एक याचिका लगाई है। कोर्ट को बताया कि वह आगे की पढ़ाई पूरी करना चाहता है। उसे पेंसिल, ब्लैंक नोटबुक दी जाए, ताकि नोट्स बना सके। साथ ही उसने अपना एजुकेशनल सर्टिफिकेट और किताबें मुहैय्या कराई जाए।
आफताब ने मांगी पुलिस की चार्जशीट
इसके अलावा आफताब ने दिल्ली पुलिस की तरफ से दायर चार्जशीट की एक सॉफ्ट कॉपी भी मांगी है। कोर्ट में आफताब के वकील एमएस खान ने कहा है कि चार्जशीट प्रॉपर मैनर में होनी चाहिए। आफताब ने अपने वकील के जरिए कहा है कि ई-चार्जशीट वकील को दी गई है। लेकिन वह पढ़ने में नहीं आ रही है। फुटेज भी ठीक नहीं है। इसलिए चार्जशीट फोल्डर के हिसाब से और अलग पेन ड्राइव में फुटेज दिए जाएं।
और पढ़िए –Delhi Metro Suicide: मयूर विहार मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूदा शख्स, अस्पताल में मौत
6629 पन्नों में है चार्जशीट
दरअसल, 24 जनवरी को दिल्ली पुलिस ने आफताब अमीन पूनावाला के खिलाफ 6629 पन्नों की चार्जशीट दायर की थी। कोर्ट ने 7 फरवरी को आफताब अमीन पूनावाला के खिलाफ दायर चार्जशीट का संज्ञान लिया था। इसके बाद दस्तावेजों के जांच के निर्देश दिए थे।
और पढ़िए –Lakhimpur Kheri: गैंगरेप पीड़िता ने थाने में खाया जहर! अधिकारी का बयान कर देगा हैरान
आफताब ने श्रद्धा के किए थे 35 टुकड़े
बता दें कि आफताब ने 18 मई 2022 को झगड़े के बाद लिव-इन-पार्टनर श्रद्धा वॉकर की गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद उसके शव के 35 टुकड़े किए थे। इन टुकड़ों को फ्रिज में रखा था। इसके बाद वह उन टुकड़ों को ठिकाने लगाता रहा। श्रद्धा के मोबाइल लोकेशन और बैंक डिटेल अकाउंट से आफताब तक पहुंची थी। पुलिस ने आफताब को 12 नवंबर 2022 को गिरफ्तार किया था।
यह भी पढ़ें: Shraddha Murder Case: आफताब ने बर्नर से जलाया था श्रद्धा का चेहरा, ऐसे ठिकाने लगाए थे 35 टुकड़े
संबंधित खबरें
हड़ताल खत्म होने के बाद जामिया में इस तारीख से शुरू होगी ऑफलाइन क्लास
6 hrs agoइंडिया ब्लॉक की रैली के खिलाफ 1 नवंबर को BJP का मार्च, 5000 लोग होंगे शामिल
7 hrs agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
7 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा ने ब्लाइंड रिलीफ एसोसिएशन के दिवाली बाजार का किया शुभारंभ
8 hrs agoCM रेखा ने किया गोवा निवास का उद्घाटन, बोलीं- दिल्ली है भारत का मिनी इंडिया
9 hrs agoगुरुग्राम में बारिश से उखड़ा पेड़, बिजली के खंभे टूटे; बिजली गुल
12 hrs ago'आपको नहीं लगता...', मनोज तिवारी के यमुना के दावे पर रिजिजू ने दिया चैलेंज
13 hrs agoदिल्ली के व्यापारियों ने सोनिया-राहुल को लिखी चिट्ठी, रैली टालने ने की अपील
15 hrs agoजामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
1 day agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines