Aaftab Poonawala: लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वाकर की हत्या कर उसके 35 टुकड़े करने के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला ने जेल प्रशासन से अनुरोध किया है कि उसे पढ़ने के लिए अंग्रेजी उपन्यास और साहित्य की किताबें मुहैया कराई जाए।
रिपोर्टों के अनुसार, तिहाड़ प्रशासन ने उनके अनुरोध पर सहमति व्यक्त की है और उन्हें पॉल थेरॉक्स की लिखी किताब ‘द ग्रेट रेलवे बाजार’ पढ़ने को दिया गया है।
यात्रा वृतांत है ‘द ग्रेट रेलवे बाजार’
आफताब पूनावाला की ओर से किए गए अनुरोध के जवाब में जेल अथॉरिटी ने उसे अंग्रेजी उपन्यास पढ़ने को देने का फैसला किया। द ग्रेट रेलवे बाजार उपन्यासकार पॉल थेरॉक्स का एक यात्रा वृतांत है, जो 1975 में प्रकाशित हुई थी।
जानकारी के मुताबिक, श्रद्धा वालकर हत्याकांड का आरोपी आफताब पूनावाला जेल में किताब पढ़ने के अलावा शतरंज खेलकर अपना समय गुजार रहा है। सूत्रों के हवाले से खबर है कि जब फोरेंसिक टीम तिहाड़ पहुंची थी उस समय आरोपी आफताब शतरंज खेल रहा था.
श्रद्धा के 35 टुकड़े कर जंगल में फेंका
आफताब पूनावाला पर अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वाकर की हत्या करने और शव को 35 टुकड़ों में काट कर जंगल में फेंकने का आरोप है। शव को टुकड़ों में ठिकाने लगाने से पहले आफताब ने टुकड़ों को फ्रिज में रखा था। बाद में धीरे-धीरे दिल्ली के महरौली के एक जंगल में टुकड़ों को ठिकाने लगा दिया था।
फिलहाल, आफताब का नार्को टेस्ट कराए जाने के बाद उसे फिर से तिहाड़ जेल में रखा गया है। दिल्ली पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलिस ने उस हथियार को बरामद कर लिया है जिससे आफताब ने श्रद्धा के शव के टुकड़े किए थे।
(link)
संबंधित खबरें
दिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
2 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
7 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
9 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
18 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
20 hrs agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
22 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
1 day agoदिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक वर्क फ्रॉम होम, निर्माण कार्यों पर भी रोक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines