Aaftab Polygraph Test: मुंबई की श्रद्धा वाकर हत्याकांड के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला का एक और पॉलीग्राफ टेस्ट आज किया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक, रोहिणी में फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) में श्रद्धा वॉकर की हत्या के आरोपी को लाया जाएगा। आफताब को तीन दिन तक एफएसएल कार्यालय ले जाने के बावजूद रविवार को हुआ पॉलीग्राफ टेस्ट पूरा नहीं हो सका था।
पहली बार पॉलीग्राफ के लिए मंगलवार शाम को और उसके खराब स्वास्थ्य के बाद टेस्ट को गुरुवार तक के लिए टाल दिया गया था। टेस्ट का दूसरा सेशन जो बुधवार को होना था, पूनावाला के कथित तौर पर बीमार पड़ने के बाद स्थगित कर दिया गया था। गुरुवार और शुक्रवार को दूसरा और तीसरा सेशन किया गया। दिल्ली पुलिस ने कहा था कि शुक्रवार को भी उनका पॉलीग्राफ नहीं कराया जा सका था।
गुरुवार को दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने एएनआई को बताया कि आफताब ने रोहिणी लैब में परसेप्चुअल एबिलिटी टेस्ट (पीएटी) कराया, जो एक मनोवैज्ञानिक विश्लेषण परीक्षण है। दिल्ली पुलिस के एक सूत्र ने बताया कि आरोपी शुरू से ही बहुत सामान्य और सुचारू रूप से व्यवहार कर रहा है, इसलिए उसका पॉलीग्राफ और नार्को टेस्ट कराना महत्वपूर्ण था। यह एक लंबी प्रक्रिया है। हमारी हिरासत समाप्त होने पर भी न्यायिक हिरासत में नार्को टेस्ट भी किया जा सकता है।
गला दबाकर हत्या करने का आरोप
आफताब पर अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा की गला दबाकर हत्या करने और उसके शरीर के 35 टुकड़े करने का आरोप है। उस पर यह भी आरोप है कि उसने शरीर के कटे हुए हिस्सों को दिल्ली और गुरुग्राम के जंगलों में फेंकने से पहले फ्रिज में रख दिया था।
पुलिस ने पहले कहा था कि श्रद्धा की हत्या करने और उसके शरीर के 35 टुकड़े करने की बात कबूल करने वाला पूनावाला सवालों के भ्रामक जवाब दे रहा था। दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में कहा था कि आफताब गलत जानकारी दे रहा है और जांच को गुमराह कर रहा है।
संबंधित खबरें
CJP के 'तिंरगा मार्च' से पहले बंद किया गया कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क
1 hr agoदिल्ली में खंडित मूर्तियों के लिए बनेंगे 250 कियोस्क
3 hrs agoलोकनायक अस्पताल में CT स्कैन और 3 MRI मशीनें शुरू, जांच मुफ्त
3 hrs ago'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
6 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 16 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली? अभी करें चेक
6 hrs agoदिल्ली-नोएडा समेत NCR में बिगड़ा मौसम, दिन में छाया अंधेरा; IMD का अलर्ट
10 hrs agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
10 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
1 day agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines