Shraddha Walkar Murder: मुंबई की श्रद्धा वाकर के पिता ने महाराष्ट्र की वसई पुलिस पर बड़ा आरोप लगाया है। विकास वाकर ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मुझे वसई पुलिस की वजह से कई दिक्कतों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि अगर वसई पुलिस ने समय रहते मेरी मदद की होती तो आज मेरी बेटी जिंदा होती।
और पढ़िए – Shraddha Walkar Case: घर से आखिरी बार निकलते वक्त श्रद्धा ने पिता से कहा था- अब मैं एडल्ट हो गई हूं
श्रद्धा वाकर के पिता विकास वाकर ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि आफताब पूनावाला ने मेरी बेटी की हत्या की, उसे कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस ने हमें भरोसा दिलाया है कि न्याय मिलेगा। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने भी हमें इसका आश्वासन दिया है।
विकास वाकर ने कहा कि मैं आफताब पूनवाला के लिए भी इसी तरह के सबक की उम्मीद करता हूं, जिस तरह से उन्होंने मेरी बेटी की हत्या की थी। उन्होंने ये भी कहा कि आफताब के परिजनों, रिश्तेदारों व घटना में शामिल अन्य सभी के खिलाफ जांच होनी चाहिए।
2021 में आखिरी बार हुई थी बात: विकास वाकर
विकास वाकर ने कहा कि आखिरी बार मेरी श्रद्धा से 2021 में बात हुई थी। मैंने उसके रहने के बारे में पूछा तो उसने बताया कि वो बेंगलुरु में रहती है। उन्होंने कहा कि मैंने 26 सितंबर को आफताब से बात की थी। इस दौरान मैंने उससे अपनी बेटी के बारे में पूछा तो उसने इस पर कोई जवाब नहीं दिया।
विकास वाकर ने कहा कि मैं श्रद्धा और आफताब पूनावाला के रिश्ते के खिलाफ था। मैं आफताब द्वारा श्रद्धा के साथ की गई घरेलू हिंसा से अनजान था। मुझे लगता है, उसके परिवार के सदस्यों को सब कुछ पता था कि वह उसके साथ क्या कर रहा था।
और पढ़िए – क्राइम से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
8 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
10 hrs agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
12 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
15 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
16 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
16 hrs agoदिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक वर्क फ्रॉम होम, निर्माण कार्यों पर भी रोक
18 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
19 hrs agoदिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, 75 साल बाद 30 अक्टूबर का दिन रहा सबसे ठंडा
1 day agoहड़ताल खत्म होने के बाद जामिया में इस तारीख से शुरू होगी ऑफलाइन क्लास
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines