नई दिल्लीः दिल्ली विधानसभा की पिटिशन कमेटी ने दिल्ली के प्रिंसिपल सेक्रेटरी फाइनेंस को तलब किया है। कमेटी ने दिल्ली में प्रिंसिपल फाइनेंस सेक्रेटरी आशीष चंद्र वर्मा के व्यवहार को देखते हुए दिल्ली विधानसभा की प्रिविलेज कमेटी में भेजा है। इसके अलावा दिल्ली विधानसभा की समिति ने प्रिंसिपल फाइनेंस सेक्रेटरी एसी वर्मा के व्यवहार को सर्विस रिकॉर्ड में दर्ज कराने के लिए कहा है। साथ ही गृह मंत्रालय और लोकसभा स्पीकर को भी पत्र भेजा गया है।
कमेटी सदस्य और अधिकारी में तीखी नोंकझोक
दिल्ली विधानसभा की पिटिशन कमेटी की बैठक के दौरान कमेटी के सदस्य व दिल्ली विधायक सौरभ भारद्वाज और अधिकारी के बीच तीखी बहस हुई। सौरव भारद्वाज ने फाइनेंस डिपार्टमेंट के प्रिंसिपल सेक्रेटरी द्वारा ठीक से सवालों के जवाब नहीं देने पर IHBAS (पागलखाने) में इलाज करवाने की नसीहत दी है।
दरअसल, फाइनेंस डिपार्टमेंट के प्रिंसिपल सेक्रेटरी आशीष चंद्र वर्मा कमेटी के सवालों के जवाब अगर-मगर में दे रहे थे। सौरव भारद्वाज की टिप्पणी के बाद सेक्रेटरी ने कहा कि आप मुझ पर निजी टिप्पणी न करें। मेरी आपत्ति को ऑन रिकॉर्ड रखा जाए। मैं अपना जवाब लिखित में दूंगा।
अधिकारी के आचरण का सर्विस रिकॉर्ड में दर्ज किया जाएगा
इस पर कमेटी के अध्यक्ष अखिलेश पति त्रिपाठी ने वर्मा के आचरण को जघंय माना है। समिति के सामने प्रस्ताव रखा कि अधिकारी के व्यवहार को गंभीरता से लेते हुए इसे उनके सर्विस रिकॉर्ड में दर्ज किया जाए।
बता दें कि दिल्ली विधानसभा सभा की पिटिशन कमेटी को शिकायत मिली थी की कि अस्पतालों में दवाइयां और डेटा एंट्री ऑपरेटरों का अभाव है। इसके लिए अखिलेश पति त्रिपाठी की अध्यक्षता में बनी पिटिशन कमेटी ने दिल्ली के सभी 30 मेडिकल सुपरिटेंडेंट को बुलाकर उनसे शपथ दिलाकर ऑन रिकॉर्ड जानकारी मांगी। मेडिकल सुपरिटेंडेंट ने बताया कि उनके अस्पतालों में इन सुविधाओं का अभाव है। वे विभाग को इसकी जानकारी लिखित में दे चुके हैं।
मेडिकल सुप्रिटेंडेंट्स पर डाला दोष, बुलाई बैठक
पिटीशन कमिटी दिल्ली विधानसभा के सदस्य सौरभ भारद्वाज ने बताया कि कई दिनों से शिकायत मिल रही थी कि अस्पतालों में जो डेटा ऑपरेटर मरीजों का ओपीडी कार्ड बनाते हैं, वो गायब हैं। हमने कई बैठकों में फाइनेंस सेक्रेटरी और हेल्थ सेक्रेटरी को बुलाया। उन्होंने मेडिकल सुप्रिटेंडेंट के ऊपर यह दोष डालना चाहा। इसके बाग आज हमने दिल्ली के सभी 30 मेडिकल सुप्रिटेंडेंट को बुलाया। ओथ पर उनसे पूछा कि डेटा एंट्री ऑपरेटर क्यों गायब थे?
इसके बाद सभी मेडिकल सुप्रिटेंडेंट ने ऑथ पर कहा कि सारी की सारी गलती फाइनेंस सेक्रेटरी आशीष चंद्र वर्मा की है। महीनों तक ओपीडी कार्ड बनाने वाले ऑपरेटर नहीं थे। इस पर आज जब फाइनेंस सेक्रेटरी को बुलाया गया। वह 2 घंटे बाद कमेटी के सामने पहुंचे। ऑन ऑथ जब उनसे जानकारी मांगी गई तो उन्होंने कहा कि मैं जानकारी नहीं दूंगा। कहा कि मेरे पास एक ही फाइल है।
विशेषाधिकारी कमेटी को भेजी रिपोर्ट
जब समिति ने कहा कि आप फाइल लेकर आएं, तो उनके साथ ही सहकर्मी कहने लगे कि मैं फाइल लेकर आ रहा हूं, लेकिन जब समिति ने चेक किया तो यह फाइल वही थी। जिसे वह कह रहे थे कि वो लेकर आ रहे हैं। कमेटी सदस्य ने कहा कि वर्मा समिति से झूठ बोल रहे थे। बार-बार कहते थे कि मुझे बात याद नहीं है। इस तरह के कंडक्ट के बाद समिति ने फैसला किया कि मामला विशेषाधिकार समिति को भेजा जाएगा।
जिस तरह से गरीब मरीजों को उन्होंने परेशान किया है, इस बारे में केंद्र सरकार को पत्र लिखा जाएगा। साथ गृह मंत्रालय और लोकसभा स्पीकर को भी पत्र लिखा जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्मा का जो कंडक्ट था, वह काफी बुरा था। उनकी बॉडी लैंग्वेज बहुत ज्यादा डिमीनिंग थी। समिति अध्यक्ष उनसे बात कर रहे हैं। तो वह कभी इधर देखते हैं तो कभी उधर देखते।
संबंधित खबरें
दिल्ली-नोएडा समेत NCR में बिगड़ा मौसम, दिन में छाया अंधेरा; IMD का अलर्ट
1 hr agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
2 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
19 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
19 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
1 day agoसौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
1 day agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
1 day agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
1 day agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
1 day agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines