Shopkeeper Stabbed During Argument Matter: राजधानी दिल्ली में छोटी-छोटी बातों को लेकर हुए विवाद में जानलेवा हमला कर देना मामूली बात होती जा रही है। कभी पार्किंग को लेकर तो कभी साइड न देने को लेकर लोग एक दूसरे की जान लेने पर उतारू हो जाते हैं। ऐसा ही मामला दिल्ली के फर्श बाजार थाना इलाके में सामने आया है, जहां पर मोमोज की एक्सट्रा चटनी मांगना एक ग्राहक को महंगा पड़ गया। मोमोज की एक्सट्रा चटनी मांगने पर स्टॉल के मालिक ने ग्राहक पर जानलेवा हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया।
अस्पताल में भर्ती कराया
पुलिस के मुताबिक, 10 जनवरी की रात फर्श बाजार थाना पुलिस को गली नंबर 10, भीकम सिंह कॉलोनी, विश्वास नगर में चाकूबाजी की घटना के बारे में पीसीआर को कॉल मिली थी। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम हेडगेवार अस्पताल पहुंची, जहां पुलिस को पता चला कि न्यू संजय अमर कॉलोनी, विश्वास नगर इलाके के रहने वाले 34 साल के संदीप को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जिसके चेहरे पर चाकू से दो वार किए गए हैं।
यह भी पढ़ें: SBI bank Viral Video: उन्नाव के बैंक में घुसा सांड कैश काउंटर तक पहुंचा
चटनी मांगने पर शुरू हुई थी बहस
पीड़ित संदीप ने पुलिस को बताया कि वह विकास नामक शख्स की स्टॉल पर मोमोज खरीदने गया था। एक्सट्रा चटनी मांगने पर उसकी विकास से बहस हो गई। बहस के दौरान विकास आक्रामक हो गया और जान से मारने की नियत से उस पर चाकू से वार कर दिया। पुलिस ने इस मामले में धारा 307 आईपीसी के तहत हत्या की कोशिश का केस दर्ज कर 23 साल के आरोपी विकास की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी विकास भी न्यू संजय अमर कॉलोनी, विश्वास नगर का रहने वाला है। घायल संदीप भोलानाथ नगर गली नंबर 6 में मोबाइल चार्जर बनाने की छोटी सी यूनिट चलाता है।।
संबंधित खबरें
प्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
8 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
9 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
11 hrs agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
11 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
11 hrs agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
12 hrs agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
12 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
13 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
13 hrs agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines