मुस्लिम समुदाय का सबसे खास महीना रमजान चल रहा है। आज रमजान का आखिरी जुमा यानी अलविदा जुमा है। देशभर में पिछले दो जुमा की नमाज को लेकर काफी बवाल हुआ। अलविदा जुमा पर इंडिया मुस्लिम फाउंडेशन के अध्यक्ष शोएब जमाई ने एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने नमाज को लेकर कहा कि ‘भाजपा के कुछ बड़बोले नेता दिल्ली में ईद की नमाज को लेकर गलत बयान बाजी कर रहे हैं।’ शोएब जमाई ने कहा कि ‘उनको यह पता होना चाहिए कि यह मेरठ या संभल नहीं है।’ वहीं मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने जुमे की नमाज काली पट्टी बांधकर पढ़ने का ऐलान किया। इस पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष का बयान भी सामने आया है।
‘यह संभल या मेरठ नहीं, दिल्ली है’
शोएब जमाई ने अपनी पोस्ट में कहा कि जो नेता गलत बयानबाजी कर रहे हैं, उनको पता होना चाहिए ये संभल या मेरठ नहीं, दिल्ली है, हां सबकी दिल्ली है। उन्होंने कहा कि ‘यहां ईद की नमाज भी होगी। अगर मस्जिद में नमाज के लिए जगह कम पड़ जाए, तो सड़क पर भी नमाज अदा की जाएगी। जमाई ने आगे लिखा कि ‘कावड़ यात्रा के दौरान मेन सड़क को कई घंटे के लिए बंद किया जा सकता है, तो नमाज के दौरान 15 मिनट के लिए भी किया जा सकता है। उन्होंने इसकी व्यवस्था करने की जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की बताई।
रमजान में हो रही राजनीति- मौलाना शाहबुद्दीन
मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने अलविदा जुमा पर काली पट्टी बांधकर नमाज पढ़ने की बात कही। इस पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी ने अपना बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि ‘मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड रमजान के मुकद्दस महीने में भी राजनीति कर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि ‘मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड को अपनी जमीन खिसकती हुई दिखाई दे रही है, जिसको लेकर वह प्रदर्शन करने की बात कर रहे हैं।
मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा कि ‘रमजान के मुकद्दस महीने में लोग इबादत में व्यस्त हैं और मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड इस पर अपनी राजनीति की रोटियां सेख रहा है। मौलाना शाहबुद्दीन ने मुसलमानों से अपील की है कि वह अलविदा की नमाज अपने पारंपरिक तरीके से पढ़ें, काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन न करें।’
ये भी पढ़ें: अलविदा जुमे और ईद की नमाज को लेकर खाकी उतरी सड़कों पर, मस्जिदों से करवा रही अपील
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
2 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
2 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
7 hrs agoसौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
10 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
20 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
22 hrs agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
1 day agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
1 day agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
1 day agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines