Shahzad Poonawalla: देश की राजनीति में इन दिनों दो मुद्दे सुर्खियों में हैं। एक है SIR का मुद्दा, तो दूसरा 130वें संविधान संशोधन विधेयक का है। इस मामले पर गृह मंत्री अमित शाह ने एक इंटरव्यू में खुलकर बात की। उन्होंने इस मामले पर विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। इसके अलावा, भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का भी बयान सामने आया है। उन्होंने भी विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘कोविड में वर्क फ्रॉम होम किया गया, तो अब ये वर्क फ्रॉम जेल का सिस्टम चाहते हैं। इस मामले में उन्होंने कई सवाल उठाए। साथ ही सुरक्षा को लेकर कहा कि अगर ऐसा हुआ तो जेल के अंदर गोपनीय फाइलें जाएंगी जो सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती हैं।
‘जेल से सरकार चलाना प्रैक्टिकली संभव नहीं’
शहजाद पूनावाला ने कहा कि ‘महामारी के दौरान जिस तरह से घर से काम किया गया, अब विपक्ष चाहता है कि जेल से काम हो। कैबिनेट की मीटिंग्स भी जेल के अंदर हुआ करेंगी।’ उन्होंने कहा कि ‘ये किसी भी तरह से प्रैक्टिकल नहीं है। मान लीजिए बाढ़ या जंग की स्थिति आती है, तो कैसे कोई फैसला लिया जाएगा। क्या जेल के अंदर से ये सब किया जाएगा?’ शहजाद पूनावाला ने कहा कि ‘कल्पना करें कुछ ऐसी फाइल्स होती हैं, जिनमें देश की सुरक्षा से जुड़ी चीजें होती हैं, वो फाइलें जेल के अंदर जाने से पहले बाहर चेक की जाएंगी।’
ये भी पढ़ें: ‘जेल को ही बना देंगे CM हाउस, PM हाउस’, 130वें संविधान संशोधन विधेयक का विरोध करने वालों पर अमित शाह का निशाना
जनसुनवाई के लिए अलग से होगा कमरा?
शहजाद पूनावाला ने सवाल पूछा कि ‘जन सुनवाई कहां होगी? हालांकि ये लोग जनता से कटे हुए हैं, लेकिन जन सुनवाई के लिए, क्या आपके पास जेल में एक अलग कमरा होगा? यह नैतिकता पर कहीं भी खड़ा नहीं है।’ उन्होंने कहा कि ‘वैसे तो ये लोग जनता से कटे हुए हैं, लेकिन फिर भी क्या जनता सुनवाई के लिए जेल के अंदर जाएगी?’ पूनावाला ने पूछा कि ‘ये किस तरह का सिस्टम चाहते हैं?’
ये भी पढ़ें: ‘पीएम मोदी ने खुद को भी नहीं दी छूट, विपक्ष को क्या आपत्ति?’ नए कानून पर बोले केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू
संबंधित खबरें
हिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
7 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
8 hrs agoआशा वर्कर्स को रेखा सरकार की बड़ी सौगात, अब मिलेगा इतना भत्ता
11 hrs agoदिल्ली के कहां 7 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली? अभी चेक करें अपना एरिया
13 hrs agoदिल्ली के 5-स्टार होटल में महिला को वॉशरूम से रोका, वीडियो वायरल
14 hrs agoस्वतंत्र भारद्वाज को मिली रेगुलर बेल, CJP प्रोटेस्ट में मारपीट का है आरोप
15 hrs ago15 महीनों में 208 बार तोड़े ट्रैफिक के नियम, 4 लाख से ऊपर का जुर्माना
20 hrs agoASHA वर्कर्स को अब मिलेंगे 6000 रुपये, CM रेखा गुप्ता आज बांटेंगी चेक
20 hrs agoदिल्ली में INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन के चलते कई रूट डायवर्ट, पढ़ें एडवाइजरी
22 hrs agoCEC विवाद के बीच दिल्ली में बढ़ी सुरक्षा, विपक्ष के मार्च से पहले कड़ा पहरा
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines