---विज्ञापन---

दिल्ली angle-right

‘पहले किया वर्क फ्रॉम होम… अब करेंगे वर्क फ्रॉम जेल’, शहजाद पूनावाला ने पूछा- जनसुनवाई के लिए जेल में होगा कमरा

Shahzad Poonawalla: गृह मंत्री अमित शाह ने 130वें संविधान संशोधन विधेयक पर विपक्ष पर निशाना साधा। इस विधेयक का विपक्ष लगातार विरोध कर रहा है। अमित शाह के बाद अब भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने विपक्ष को आड़े हाथों लिया है।

---विज्ञापन---

Shahzad Poonawalla: देश की राजनीति में इन दिनों दो मुद्दे सुर्खियों में हैं। एक है SIR का मुद्दा, तो दूसरा 130वें संविधान संशोधन विधेयक का है। इस मामले पर गृह मंत्री अमित शाह ने एक इंटरव्यू में खुलकर बात की। उन्होंने इस मामले पर विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। इसके अलावा, भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का भी बयान सामने आया है। उन्होंने भी विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘कोविड में वर्क फ्रॉम होम किया गया, तो अब ये वर्क फ्रॉम जेल का सिस्टम चाहते हैं। इस मामले में उन्होंने कई सवाल उठाए। साथ ही सुरक्षा को लेकर कहा कि अगर ऐसा हुआ तो जेल के अंदर गोपनीय फाइलें जाएंगी जो सुरक्षा के लिए खतरा बन सकती हैं।

‘जेल से सरकार चलाना प्रैक्टिकली संभव नहीं’

शहजाद पूनावाला ने कहा कि ‘महामारी के दौरान जिस तरह से घर से काम किया गया, अब विपक्ष चाहता है कि जेल से काम हो। कैबिनेट की मीटिंग्स भी जेल के अंदर हुआ करेंगी।’ उन्होंने कहा कि ‘ये किसी भी तरह से प्रैक्टिकल नहीं है। मान लीजिए बाढ़ या जंग की स्थिति आती है, तो कैसे कोई फैसला लिया जाएगा। क्या जेल के अंदर से ये सब किया जाएगा?’ शहजाद पूनावाला ने कहा कि ‘कल्पना करें कुछ ऐसी फाइल्स होती हैं, जिनमें देश की सुरक्षा से जुड़ी चीजें होती हैं, वो फाइलें जेल के अंदर जाने से पहले बाहर चेक की जाएंगी।’

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: ‘जेल को ही बना देंगे CM हाउस, PM हाउस’, 130वें संविधान संशोधन विधेयक का विरोध करने वालों पर अमित शाह का निशाना

जनसुनवाई के लिए अलग से होगा कमरा?

शहजाद पूनावाला ने सवाल पूछा कि ‘जन सुनवाई कहां होगी? हालांकि ये लोग जनता से कटे हुए हैं, लेकिन जन सुनवाई के लिए, क्या आपके पास जेल में एक अलग कमरा होगा? यह नैतिकता पर कहीं भी खड़ा नहीं है।’ उन्होंने कहा कि ‘वैसे तो ये लोग जनता से कटे हुए हैं, लेकिन फिर भी क्या जनता सुनवाई के लिए जेल के अंदर जाएगी?’ पूनावाला ने पूछा कि ‘ये किस तरह का सिस्टम चाहते हैं?’

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: ‘पीएम मोदी ने खुद को भी नहीं दी छूट, विपक्ष को क्या आपत्ति?’ नए कानून पर बोले केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू

First published on: Aug 25, 2025 01:11 PM

End of Article

About the Author

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola