हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

दिल्ली में 4 साल की बच्ची से रेप, गुस्साए लोगों ने की तोड़फोड़, Delhi Police ने जारी किया बयान

Delhi Crime News: बच्ची शनिवार को ट्यूशन पढ़ने गई थी। इस दौरान ट्यूशन पढ़ाने वाली युवती घर पर नहीं थी। अकेला पाकर युवती का भाई बच्ची को अपने कमरे में ले गया। जहां उसने उससे दुष्कर्म किया और उसे इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन

Delhi Crime News: पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर इलाके में चार साल की बच्ची के साथ रेप की घटना सामने आई है। आरोप है कि उसे ट्यूशन पढ़ाने वाली युवती के भाई ने उसके साथ रेप किया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद इलाके के लोगों में रोष है। वारदात से गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर के बाहर दो कारों में जमकर तोड़फोड़ की। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

घर में कोई नहीं था

जानकारी के अनुसार चार साल की बच्ची मंडावली थाना क्षेत्र में परिवार के साथ रहती है। वह पड़ोस में रहने वाली एक युवती से ट्यूशन पढ़ती है। युवती के साथ उसके भाई भी रहता है। बताया जा रहा है कि बच्ची शनिवार को ट्यूशन पढ़ने गई थी। इस दौरान ट्यूशन पढ़ाने वाली युवती घर पर नहीं थी। अकेला पाकर युवती का भाई बच्ची को अपने कमरे में ले गया। जहां उसने उससे दुष्कर्म किया और उसे इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन

बच्ची सदमे में है

किसी तरह बच्ची रोती हुई घर पहुंची। उसकी मां ने रोने का कारण पूछा तो उसने पेट में दर्द का इशारा किया। जब मां ने उसके कपड़े देखे तो उसे शक हुआ। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बच्ची को पहले समीप के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल फिर दिल्ली के एम्स में भर्ती कराया है। डॉक्टरों के अनुसार बच्ची के प्राइवेट पार्ट्स में सूजन है। उसका इलाज किया जा रहा है, वह अभी सदमे में है।

घटनास्थल पर तनाव

जानकारी के अनुसार घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हैं। प्रदर्शन कर रहे लोग आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। इलाके में भारी पुलिसबल तैनात है। पुलिस के अनुसार मौके पर अतिरिक्त बल तैनात किया गया है। लोगों को समझा-बुझाकर शांत कर दिया गया है।

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने जारी किया बयान

दिल्ली पुलिस ने इस मामले में बयान जारी किया है। पुलिस ने कहा, इस मामले में अत्यंत तत्परता और संवेदनशीलता के साथ काम किया है। केस को एफआईआर संख्या 176/24, धारा 4/6 पोक्सो अधिनियम और 376 आईपीसी के तहत पीएस मंडावली में दर्ज किया गया है। अपराधी/अभियुक्त अरमान पुत्र जुल्फिकार है। जिसकी उम्र 34 साल है और वह राधा कृष्ण मंदिर के पास रहता है। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और संबंधित अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पीड़िता को एम्स में चिकित्सा सहायता प्रदान की गई है और वह विशेषज्ञ चिकित्सा देखभाल के तहत स्वास्थ्य लाभ ले रही है। उसकी काउंसलिंग भी की जा रही है। मनोवैज्ञानिक उसकी देखभाल कर रहे हैं ताकि वह जल्द से जल्द इस सदमे से उबर सके।

विज्ञापन

अनुभवी जांचकर्ताओं की एक टीम भी इस मामले पर काम कर रही है। ट्रायल कोर्ट के समक्ष एक मजबूत मामला पेश किया जाएगा। इसके लिए एक विशेष अभियोजक की नियुक्ति के लिए अनुरोध किया जाएगा। साथ ही प्रशासनिक पक्ष से माननीय दिल्ली उच्च न्यायालय से इस मामले को सौंपने का अनुरोध किया जाएगा। फास्ट-ट्रैक कोर्ट को आरोपी को जल्द से जल्द दोषी ठहराने और अधिकतम संभव सजा दिलाने के लिए मामले की रोजाना सुनवाई करने का अधिकार है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola