राजधानी दिल्ली और NCR में सुहाने मौसम का दौर अब समाप्त हो रहा है और अब मई में पड़ने वाली भीषण गर्मी का तांडव शुरू होने वाला है. ऐसा हम नहीं, बल्कि मौसम विभाग की नई रिपोर्ट का कहना है, जिसमें अगले दो दिनों में भीषण गर्मी और लू की चेतावनी जारी कर दी है. मंगलवार और बुधवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है, जिसके चलते येलो अलर्ट जारी किया गया है.
गर्मी की वजह बलूचिस्तान और राजस्थान!
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, पश्चिमी दिशा से आने वाली गर्म हवाएं बलूचिस्तान और राजस्थान के रेगिस्तानी इलाकों से तपिश लेकर दिल्ली पहुंच रही हैं. हवा में नमी की मात्रा बेहद कम रहने के कारण गर्मी का अहसास और भी तीखा होगा. सोमवार को अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. हवा की रफ्तार 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी, जो कभी-कभी 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक बढ़ सकती है.
दिल्ली में कहां सबसे अधिक तापमान?
रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से डेढ़ डिग्री अधिक था. इस महीने का यह अब तक का सबसे गर्म दिन साबित हुआ. रिज मौसम केंद्र सबसे गर्म रहा, जहां पारा 42.8 डिग्री तक पहुंच गया. लोधी रोड पर भी 42 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया. सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं के थपेड़ों ने लोगों को परेशान किया. मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार को कुछ इलाकों में लू चलने की आशंका जताई है.
इस दौरान क्या न करें?
विशेषकर खुले में काम करने वाले लोग, बच्चे और बुजुर्गों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है. दोपहर के समय बाहर निकलते समय जरूरी सावधानियां बरतने की अपील की गई है. इस बीच दिल्ली की हवा फिलहाल मध्यम श्रेणी में बनी हुई है. रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 174 अंक रहा. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार यह स्तर मध्यम माना जाता है. हालांकि, मौसम विभाग की चेतावनी के मुताबिक सोमवार से AQI ‘खराब’ श्रेणी में पहुंच सकता है.
यह भी पढ़ें: ‘अरे यार, कर लो जो करना है…’, दिल्ली मेट्रो की लिफ्ट में शख्स ने किया पेशाब
संबंधित खबरें
दिल्ली में 8 नवंबर को कहां रहेगा पावर कट? देखें शटडाउन शेड्यूल
16 mins agoदिल्ली: दिवाली पर खरीदारी की होड़, नेशनल हाईवे-24 पर करीब 5 km लंबा जाम
3 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
4 hrs ago'राजनीतिक कटाक्ष गरिमा को...'; दिल्ली हाईकोर्ट से CM रेखा गुप्ता को राहत
4 hrs agoदिल्ली: प्रदूषण के कारण कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में होगी हाइब्रिड क्लास
5 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
6 hrs agoदिवाली पर बदला मेट्रो का समय! जानें कब चलेगी पहली और आखिरी ट्रेन
7 hrs agoदिल्ली-NCR में GRAP-3 भी बेअसर! रोहिणी समेत कई इलाकों में AQI 400 के पार
7 hrs ago15 मिनट का सफर 2 घंटे में, धनतेरस पर दिल्ली-NCR की सड़कों पर 'महाजाम'
18 hrs agoदिवाली पर दिल्ली मेट्रो ने बदला टाइम, 3 लाइनों पर 1 घंटा पहले सर्विस शुरू
20 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines