Sensation spread due to double murder in Delhi: देश की राजधानी दिल्ली से दोहरे हत्याकांड का मामला सामने आया है। यहां पर भस्लवा डेरी थाना इलाके में एक युवक को गोली मार दी गई। जबकि दूसरे की चाकू गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। वहीं, इस घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। बता दें कि इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस हत्याकांड की जांच में जुटी
मिली जानकारी के अनुसार, वारदात को अंजाम देने के बाद से दोनों युवक फरार चल रहे हैं। हत्या की घटना के बाद बुराड़ी और भलस्वा डेरी थाने कई घंटों तक सीमा विवाद में उलझे रहे। सीमा विवाद के कारण शव करीब 3 घंटे तक घटनास्थल पर ही पड़ा रहा। हालांकि, पुलिस दोहरे हत्याकांड की जांच में जुट गई है। मृतक के परिजनों का कहना है कि मोबाइल फोन को लेकर हुए विवाद में उसकी हत्या की गयी है। इन इलाकों में दो थाना क्षेत्रों की सीमा होने के कारण खुलेआम मादक पदार्थ की बिक्री होती है, जिससे आये दिन आपराधिक घटनाएं होती रहती हैं।
एक को चाकू से गोदकर मारा, दूसरे की गोली मारकर हत्या
शनिवार देर शाम कारगिल कॉलोनी और समता विहार कॉलोनी के कुछ लड़कों के बीच झगड़ा हो गया। देखते-देखते विवाद इतना बढ़ गया कि चाकू और गोलियां चलने लगीं। इस दौरान आजाद नाम के युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। साहिल और एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी बीच हिमांशु नाम के एक अन्य युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
मोबाइल फोन को लेकर हुआ था झगड़ा
हिमांशु के परिजनों ने बताया कि उसका टापू इलाके के कुछ लड़कों से मोबाइल फोन को लेकर झगड़ा हुआ था। इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई, लेकिन पुलिस समय पर मौके पर नहीं पहुंची। देर शाम बेटे को कुछ लड़कों ने समता विहार और कारगिल कॉलोनी के बीच पुलिया के पास बुलाया, जहां कुछ बदमाश पहले से मौजूद थे। हिमांशु अपने कुछ दोस्तों के साथ वहां पहुंचा, तभी बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया। इस दौरान चाकू भी चला और हिमांशु को गोली मार दी गई, जिससे मौके पर ही हिमांशु की मौत हो गई।
संबंधित खबरें
जामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
5 hrs agoचुनाव के ऐलान के कुछ घंटों बाद ही जामिया में नए सिरे से प्रदर्शन शुरू
11 hrs agoCM रेखा गुप्ता महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंदिर पहुंचीं, पूजा-अर्चना की
11 hrs agoदिल्ली: नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, आसमान में उठा धुएं का गुबार
15 hrs agoजामिया यूनिवर्सिटी में कब होंगे छात्र संघ चुनाव? मानी गई छात्रों की मांग
17 hrs agoसत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली में एक और इमारत गिरी, 2 की मौत
17 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 26 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
1 day agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines