हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: DiwaliIndia blocGyanesh KumarBigg Boss 20

लेडी डॉन जिकरा कौन? गैंगस्टर से है कनेक्शन, बनाना चाहती थी गिरोह, फिर हुई गिरफ्तार

दिल्ली के सीलमपुर में 17 वर्षीय कुणाल की हत्या के बाद बवाल मच गया। ‘लेडी डॉन’ जिकरा और उसके भाई पर हत्या का आरोप लगा है। दिल्ली सीएम ने मामले को लेकर दिल्ली पुलिस कमिश्नर से बात की है। जानें कौन है ‘लेडी डॉन’ जिकरा, जिसे पुलिस गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन

दिल्ली के सीलमपुर इलाके में 17 साल के एक लड़के की हत्या कर दी गई। इस हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और जमकर बवाल हुआ। इस हत्याकांड में ‘लेडी डॉन’ जिकरा और उसके भाई का नाम सामने आया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। चौंकाने वाली बात यह है कि जिकरा 15 दिन पहले ही जेल से रिहा होकर बाहर आई थी।

हत्या के बाद सीलमपुर में प्रदर्शन शुरू हो गया था, जिसे पुलिस ने बाद में समाप्त करवा दिया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को अल्टीमेटम दिया कि अगर कल तक सभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो वे दोबारा प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद पुलिस ने रास्ते से जाम हटवा दिया है।

कौन है ‘लेडी डॉन’ जिकरा?

जिकरा, सीलमपुर की रहने वाली एक युवती है। वह आर्म्स एक्ट के तहत पहले जेल जा चुकी है और हाल ही में, 15 दिन पहले ही, रिहा हुई थी। बताया जा रहा है कि वह हमेशा अपने साथ हथियार लेकर चलती थी, इसी वजह से कुख्यात हो गई थी।

वह जेल में बंद गैंगस्टर हाशिम बाबा की पत्नी जोया के साथ बाउंसर के तौर पर भी काम कर चुकी है। ड्रग्स से जुड़े एक मामले में जेल जाने से पहले वह जोया के साथ ही रह रही थी। कहा जा रहा है कि जोया के जेल जाने के बाद जिकरा खुद अपना गैंग खड़ा करने की कोशिश कर रही थी।


जब वह जेल से बाहर आई तो ‘लाला’ नाम के एक व्यक्ति की तलाश कर रही थी, जिसने कथित रूप से उसके भाई की पिटाई की थी। 17 वर्षीय कुणाल से जब जिकरा ने ‘लाला’ के बारे में पूछा तो उसने बताने से मना कर दिया। आरोप है कि इसी बात पर कुणाल की हत्या कर दी गई। कुणाल के परिवार का कहना है कि कुछ समय पहले कुणाल के समुदाय के लोगों ने जिकरा के चचेरे भाई पर हमला किया था, जिसकी शिकायत पुलिस में भी दर्ज कराई गई थी।

क्या बोलीं सीएम रेखा गुप्ता?

दिल्ली में इस हत्याकांड को लेकर प्रदर्शन चल रहा है। पीड़ित परिवार ने पुलिस पर मिलीभगत के आरोप लगाए हैं। जब मामला बढ़ा तो दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, “मैंने कुणाल की हत्या को लेकर पुलिस आयुक्त से बात की है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस अपना काम कर रही है, न्याय मिलेगा।”

योगी मॉडल की मांग!

प्रदर्शन कर रहे लोगों ने एक तख्ती उठा रखी थी, जिस पर लिखा था, “मोदी जी मदद करो, हमें योगी मॉडल चाहिए।” कुणाल की हत्या के बाद मामला संवेदनशील हो गया है और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें