देश की राजधानी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में सांप्रदायिक तनाव का माहौल है। यहां गुरुवार रात एक 17 वर्षीय लड़के की चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया है। हत्या का आरोप मुस्लिम समुदाय के युवकों पर लगाया जा रहा है। पूरे मामले में एक लड़की के शामिल होने की बात भी सामने आ रही है। घटना के बाद कई घरों के बाहर ‘हिन्दू पलायन’ और ‘यह मकान बिकाऊ है’ जैसे पोस्टर लगाए गए हैं। स्थानीय लोगों ने दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
परिवार के साथ पूरा न्याय होगा: सीएम रेखा गुप्ता
दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने सीलमपुर हत्या मामले पर कहा, ‘मेरी पुलिस कमिश्नर से बात हुई है। मृतक कुणाल पर चाकू से हमला हुआ। हत्या के पीछे जिन लोगों के नाम हैं उनकी जल्द गिरफ्तारी होगी। परिवार के साथ पूरा न्याय होगा। कोई भी कमी नहीं होगी। एफआईआर दर्ज हो चुकी है।’
स्थानीय लोगों ने किया विरोध-प्रदर्शन
इस घटना के बाद सीलमपुर में स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा है। स्थानीय लोगों ने न्याय की मांग करते हुए विरोध-प्रदर्शन और नारेबाजी की। पुलिस ने मृतक की पहचान कुणाल के रूप में की है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की हैं। घटना के बाद पीड़ित के नाराज परिजनों ने सड़क जाम कर लगा दिया है। वहीं, इलाके में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिसकर्मी मौके पर तैनात किए गए हैं।
मृतक की मां और परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
मृतक कुणाल की मां ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ‘उनका बेटा दूध और समोसे लेने निकला था, लेकिन कुछ ही देर में हत्या की सूचना मिली। उन्होंने साहिल और गुसरा नाम के दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि ‘मेरा बेटा किसी से नहीं लड़ता था, उसे घेरकर मारा गया। एक लड़की भी साथ थी। पहले भी एक लड़की तमंचे के साथ पकड़ी गई थी, लेकिन उसे छोड़ दिया गया था। पुलिस कुछ नहीं करती। हमें मौत के बदले मौत चाहिए।’ साथ ही परिवार की सदस्य भगवान देवी ने आरोप लगाया कि ‘उनका पूरा परिवार आरोपियों के निशाने पर रहा है। हमारे 7 लोगों को मारा जा चुका है। दोषियों को फांसी होनी चाहिए।’
सीलमपुर में ‘योगी मॉडल’ लागू करने की मांग
वहीं, स्थानीय लोगों ने सीलमपुर में यूपी मॉडल लागू करने की मांग की है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इलाके में बैठक कर अपनी नाराजगी जताई। लोगों का कहना है कि इलाके में लगातार हो रहे अपराधों से पलायन का माहौल बन गया है। अगर यही चलता रहा तो यह इलाका बांग्लादेश, बंगाल या कश्मीर बन जाएगा। स्थानीय लोगों का कहना है कि जो लोग आरोपी हैं, उनके घर पर ‘योगी मॉडल’ के तहत बुलडोजर चलना चाहिए।
इलाके में लगे ‘हिंदू पलायन’ के पोस्टर
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि पिछले छह-सात वर्षों में इस इलाके में 6-7 हत्याएं हो चुकी हैं। लोगों का कहना है कि आरोपी बेहद प्रभावशाली हैं, उनके पास पैसे की ताकत है, राजनीतिक संबंध हैं, स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उनके हैं। पुलिस को सब पता है, लेकिन कोई एक्शन नहीं लिया जाता। अगर किसी को पकड़ा भी जाता है तो जल्द ही छोड़ दिया जाता है। इस हत्या के बाद कई हिंदू परिवारों ने अपने घरों के बाहर ‘हिंदू पलायन’, ‘यह मकान बिकाऊ है’, ‘योगी जी मदद करो’ और ‘रेखा गुप्ता जी मदद करो’ जैसी अपील वाले पोस्टर लगाए हैं। लोगों का कहना है कि अब वे खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
संबंधित खबरें
अभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
30 mins agoसौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
3 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
13 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
15 hrs agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
21 hrs agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
22 hrs agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
1 day agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
1 day agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines