हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

हाईअलर्ट, धारा 163, हजारों सुरक्षाबल... आज दिल्ली जाने से पहले सावधान, एडवाइजरी पढ़कर ही निकलें घर से

दिल्ली में आज ट्रैफिक एडवाइजरी लागू रहेगी, इसलिए कई इलाकों में लोगों को भारी जाम मिल सकता है. क्योंकि आज जंतर मंतर पर कांग्रेस समेत कई पार्टियां विरोध प्रदर्शन कर सकती हैं, इसलिए आज VVIP इलाकों में ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा.

विज्ञापन
दिल्ली में आज कई इलाकों में सड़कें बंद रहेंगी और ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा. (Credit-AI)

दिल्लीवासियों और दिल्ली आने-जाने वाले लोगों को आज सावधान रहना होगा, क्योंकि दिल्ली में आज भारी जाम मिल सकता है. इसलिए दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी पढ़कर ही दिल्ली आने-जाने का प्लान बनाएं. आज दिल्ली में धारा 163 लागू है और पुलिस हाईअलर्ट पर है. VVIP इलाकों में पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवान तैनात हैं. UP और हरियाणा बॉर्डर पर भी पुलिस सुरक्षा बेहद कड़ी रहेगी. लिखित अनुमति के बिना कोई जनसभा करना, जुलूस निकालना, विरोध प्रदर्शन, मार्च निकालना, 5 से ज्यादा लोगों का जुटना मना है और इस आदेश का सख्ती से पालन करना है.

जंतर-मंतर पर आज विपक्षी दलों का विरोध प्रदर्शन

दिल्ली पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार, आज 2 अक्टूबर को गांधी जयंत के मौके पर जंतर-मंतर पर ECI विवाद के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हो सकता है. आम आदमी पार्टी, लेफ्ट और यूथ कांग्रेस समेत कई संगठनों के कार्यकर्ता जंतर-मंतर पर जुट सकते हैं. इसलिए आज जंतर-मंतर और आस-पास के इलाकों में ट्रैफिक बैन रहेगा. दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं और सभी VVVIP इलाकों में अर्धसैनिक बल तैनात रहेंगे. उत्तर प्रदेश और हरियाणा बॉर्डर पर हर आने-जाने वाले की चेकिंग होगी. दिल्ली के अंदर जो लोग हैं, उन्हें आज धारा 163 का उल्लंघन करने की इजाजत नहीं.

आज पार्लियामेंट स्ट्रीट में संभलकर जाने की नसीहत

ट्रैफिक एडवाइजरी के अनुसार, आज पार्लियामेंट स्ट्रीट सब-डिविजन में हथियार, बैनर, पोस्टर, लाठी, भाला, तलवार और डंडे जैसी चीजें लेकर आने की मनाही है. नारे लगाने, भाषण देने, जुलूस निकालने और प्रदर्शन-धरनों की अनुमति भी नहीं है. किसी पब्लिक प्लेस पर आज लिखित अनुमति के बिना धरना या पिकेटिंग भी नहीं होगा. अगर किसी गतिविधि के लिए लिखित अनुमति ली हुई है तो उसकी समयावधि भी शाम 5 बजे तक रहेगी. पार्लियामेंट स्ट्रीट के लिए आदेश 23 अगस्त 2026 से लागू हैं और 21 अक्टूबर 2026 तक लागू रहेंगे. वहीं आदेश उल्लंघन पर कानूनी कार्रवाई झेलनी होगी.

विज्ञापन

दिल्ली-NCR में नया GRAP लागू, पार्किंग हुई महंगी, आधे स्टाफ का ‘वर्क …

आज दिल्ली में इन सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, आज 2 अक्टूबर को कनॉट प्लेस, पटेल चौक, GPO, टॉलस्टॉय मार्ग, जंतर-मंतर रोड, पार्लियामेंट स्ट्रीट और आस-पास की सड़कों पर ट्रैफिक डायवर्ट रहेगा. लोगों से अपील है कि वे आज इन रास्तों पर जानें से बचें और घर से निकलने से पहले ही सफर की प्लानिंग कर लें. वाहन चालक ट्रैफिक रूल्स को फॉलो करो, डायवर्जन सिंबल देखें और सफर के लिए एक्स्ट्रा समय लेकर ही घर से निकलें. ट्रैफिक पुलिस को लोगों से सहयोग की अपील है. आज दिल्ली में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील है, नहीं तो कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola