दिल्ली में एक बार फिर स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने पर आम आदमी के नेताओं ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला है। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने द्वारका स्थित दो स्कूलों और एक कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद बच्चों और पैरेंट्स की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता जताते हुए बीजेपी की चारों इंजन को दिल्ली में फेल बताया है।
अरविंद केजरीवाल ने एक्स प्लेटफॉर्म पर लिखा कि दिल्ली पब्लिक स्कूल, द्वारका समेत द्वारका के कई स्कूलों को आज फिर बम की धमकियां मिली हैं। दिल्ली के स्कूलों को बार-बार धमकियां मिलती हैं लेकिन आज तक न कोई पकड़ा गया है, न कोई कार्रवाई हुई है। बीजेपी से ना तो दिल्ली संभल रही है, न ही दिल्ली की कानून-व्यवस्था। बीजेपी की 4 इंजन की सरकारें दिल्ली में पूरी तरह फेल हो चुकी है।
‘दिल्ली पुलिस आखिर कर क्या रही है?’
आप की वरिष्ठ नेता और दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने भी दिल्ली में स्कूलों को बम से उड़ाने की मिल रही धमकियों पर केंद्र सरकार को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि स्कूलों में धमकी मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। फिर से दिल्ली के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियां मिली हैं। दिल्ली पुलिस आखिर कर क्या रही है? बच्चे, अभिभावक खौफ में हैं लेकिन भाजपा की चार इंजन की सरकार उनको सुरक्षा देने में नाकाम है।
‘मोदी सरकार पर भरोसा कैसे किया जाए’
आप नेता जस्मीन शाह नेकहा कि दिल्ली में स्कूलों में इस तरह की आतंकी धमकियां पिछले एक दशक से आम बात हो गई हैं। आज तक एक भी व्यक्ति को सजा नहीं मिल पाई है। अगर मोदी सरकार राष्ट्रीय राजधानी के बच्चों को सुरक्षित नहीं रख सकती, तो देश की सुरक्षा के लिए उन पर भरोसा कैसे किया जा सकता है?
‘दिल्ली में सरकारें पूरी तरह नाकाम’
एमसीडी में आप के नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने कहा कि दिल्ली पब्लिक स्कूल द्वारका समेत कई स्कूलों को बम धमकी मिलना पहली घटना नहीं है। दिल्ली के स्कूल लगातार धमकियों का शिकार हो रहे हैं, लेकिन न अब तक कोई दोषी पकड़ा गया, न कोई ठोस कार्रवाई हुई। दिल्ली में भाजपा की सरकारें पूरी तरह नाकाम साबित हो चुकी हैं।
संबंधित खबरें
दिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
16 hrs agoदिल्ली में 8 नवंबर को कहां रहेगा पावर कट? देखें शटडाउन शेड्यूल
17 hrs agoदिल्ली: दिवाली पर खरीदारी की होड़, नेशनल हाईवे-24 पर करीब 5 km लंबा जाम
20 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
21 hrs ago'राजनीतिक कटाक्ष गरिमा को...'; दिल्ली हाईकोर्ट से CM रेखा गुप्ता को राहत
21 hrs agoदिल्ली: प्रदूषण के कारण कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में होगी हाइब्रिड क्लास
21 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
23 hrs agoदिवाली पर बदला मेट्रो का समय! जानें कब चलेगी पहली और आखिरी ट्रेन
23 hrs agoदिल्ली-NCR में GRAP-3 भी बेअसर! रोहिणी समेत कई इलाकों में AQI 400 के पार
1 day ago15 मिनट का सफर 2 घंटे में, धनतेरस पर दिल्ली-NCR की सड़कों पर 'महाजाम'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines