Satyendar Jain: तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन के मालिश वाले मामले में एक नया खुलासा हुआ है। कहा जा रहा है कि जेल में जो व्यक्ति सत्येंद्र जैन के पैरों की मसाज कर रहा था, वह फिजियोथेरेपिस्ट नहीं बल्कि रेप का आरोपी था। पैरों की मालिश करने वाला रेप के मामले में कैदी है।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने ट्वीट कर कहा कि सत्येंद्र जैन की मालिश करने वाला कोई फिजियोथेरेपिस्ट नहीं बल्कि रेपिस्ट है। पूनावाला ने अपने ट्वीट में कहा कि रेप का आरोपी रिंकू सत्येंद्र जैन को मसाज दे रहा था। रिंकू
पॉक्सो और आईपीसी की धारा 376 के तहत आरोपी है।
अभी पढ़ें – श्रद्धा मर्डर केस के आरोपी आफताब का नया पैंतरा, कोर्ट में बोला- मुझे सबकुछ ठीक से याद नहीं
बता दें कि कुछ दिन पहले सीसीटीवी फुटेज लीक हुई थी, जिसमें मंत्री को तिहाड़ जेल के अंदर मालिश करवाते हुए देखा गया था। दिल्ली के 58 साल के मंत्री को प्रवर्तन निदेशालय ने 30 मई को गिरफ्तार किया था। जांच एजेंसी ने 24 अगस्त, 2017 को सीबीआई द्वारा दर्ज प्रथम सूचना रिपोर्ट या प्राथमिकी के आधार पर मामले में मनी-लॉन्ड्रिंग जांच शुरू की थी।
अभी पढ़ें – नेवी से रिटायर्ड पिता को बेटे ने उतारा मौत के घाट, मां के साथ मिलकर आरी से किए शव के टुकड़े
वीडियो सामने आने के बाद बरसे थे मनीष सिसोदिया
इससे पहले जेल में सत्येंद्र जैन की मालिश वाले वीडियो के सामने आने के बाद दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भाजपा पर जमकर बरसे थे। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि जेल के अंदर एक बीमार व्यक्ति के इलाज के वीडियो का इस्तेमाल कर भाजपा ओछी राजनीति कर रही है। एक्यूप्रेशर दवाओं के साथ-साथ मसाज उनके उपचार का एक हिस्सा है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
कौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
5 hrs agoदिल्ली यूनिवर्सिटी में इसी साल मिलेगी डिग्री, जानें तारीख
7 hrs agoमाइक तोड़े, फाइलें फेंकी, दिल्ली MCD में प्रदूषण पर चर्चा के दौरान हंगामा
8 hrs agoदिल्ली में यमुना की सफाई के लिए 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाओं का उद्घाटन
9 hrs ago'CJP के प्रदर्शन से मेरा संबंध नहीं', नेहा की याचिका पर HC कल सुनाएगा फैसला
10 hrs agoदिल्ली के 1790 युवाओं को 400 रुपये रोजाना वजीफा और फ्री ट्रेनिंग
11 hrs ago10 रुपये के नोट पर हुआ झगड़ा, डिलिवरी एजेंट ने कर लिया सुसाइड; बनाया VIDEO
12 hrs agoकल SIR के विरोध में दिल्ली में बड़ा मार्च, दीपके-नेहा को भी न्योता
13 hrs agoदिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर सिग्नल में खराबी, हजारों यात्री फंसे
15 hrs ago100 साल पुरानी मस्जिद को खाली करने का नोटिस, पानी-बिजली सप्लाई बंद
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines