दिल्ली में सराय काले खां और निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है। दरअसल, जिस फुट ओवरब्रिज (FOB) का पिछले दो सालों से काम चल रहा था, उसे बुधवार को पूरा कर लिया गया है। इसकी वजह से पिछले दो सालों से यातायात बाधित हो रहा था, जिससे हजारों यात्रियों को असुविधा हो रही थी। दो साल बाद अब यात्री इस रास्ते पर सफर कर सकते हैं, क्योंकि सड़क को पूरी तरह से चालू करने के लिए बैरिकेडिंग को हटा दिया गया है। यात्री अब निजामुद्दीन स्टेशन और सराय काले खां आरआरटीएस स्टेशन के बीच बिना रुके यात्रा कर सकेंगे।
दो साल से बंद था रास्ता
दिल्ली में सफर को आसान बनाने के लिए कई प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है। इसी में से एक निजामुद्दीन स्टेशन और सराय काले खां RRTS स्टेशन के बीच सफर करने वाले लोगों के लिए FOB को खोल दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यात्रियों की सुविधा को प्राथमिकता देते हुए एक नया टार ब्लैकटॉप लगाकर सड़क की सतह को एडवांस किया गया है, जिससे सड़क का जीवन चक्र बढ़ जाएगा। इसी के साथ सराय काले खां एरिया में जाम को देखते हुए इस पहल से आवाजाही में काफी आसानी होने और सुरक्षा में सुधार होने की उम्मीद जताई जा रही है।
ये भी पढ़ें: दिल्ली में नवंबर से इन वाहनों की नो-एंट्री, सिर्फ इन्हें मिलेगी परमिशन, पढ़ें पूरा सरकारी आदेश
नोएडा-गाजियाबाद के लोगों को भी फायदा
इस ब्रिज के शुरू होने से नोएडा और गाजियाबाद के कुछ हिस्सों से दक्षिण-पूर्व, दक्षिण और मध्य दिल्ली के इलाकों में यात्रा करने वाले दैनिक यात्रियों में काफी खुशी देखने को मिल रही है। दरअसल, सराय काले खां नमो भारत स्टेशन और रेलवे स्टेशन के बीच की दूरी लगभग 300 मीटर है। इसी वजह से सुरक्षित और सुविधाजनक पैदल रास्ता तय करने के लिए एक इस ब्रिज की जरूरत थी।
इसके अलावा, अधिकारियों ने ये भी बताया कि ‘RRTS स्टेशन के आगे का हिस्सा और छत के फिनिशिंग का काम अभी चल रहा है। स्टेशन पर 12 एस्केलेटर और 4 लिफ्ट हैं, जो कॉनकोर्स को प्लेटफॉर्म स्तर से जोड़ती हैं। इनका भी काम पूरा किया जा चुका है, संचालन के लिए तैयार हैं।
ये भी पढ़ें: दिल्ली NCR के 60 लाख वाहनों को इस तारीख से नहीं मिलेगा फ्यूल, क्या हैं सरकारी आदेश?
संबंधित खबरें
GRAP-1 नियमों के बीच दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
7 hrs agoदिल्ली के कई इलाकों में 22 अक्टूबर को कटेगी बिजली, चेक करें शेड्यूल
12 hrs agoदिल्ली-NCR में में GRAP-1 लागू, जानें किन-किन चीजों पर लगा बैन?
13 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को मिली बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने किया रिहा
13 hrs ago'प्रदर्शन आगजनी में बदल गया', CJP नेताओं पर कोर्ट में फ्रांस का हुआ जिक्र
15 hrs agoदिल्ली में घर का सुनहरा मौका, 14.95 लाख से शुरू फ्लैट, मिल रही 25% छूट
16 hrs agoकौन है 8वीं पास सुमित? जो टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में हुआ गिरफ्तार
16 hrs agoअब फोन से खुलेगा मेट्रो का गेट, जानिए कैसे इस्तेमाल करें वर्चुअल कार्ड
16 hrs agoद्वारका में CM रेखा गुप्ता ने दिया बुराइयों के खिलाफ एकजुट होने का संदेश
18 hrs ago'CM की मीटिंग को प्रायोरिटी दें', दिल्ली सरकार का अधिकारियों को निर्देश
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines