Sapna chaudharys reaction on Womens Bill: केंद्रीय मंत्रिमंडल की ओर से लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण को मंजूरी का हरियाणवी डांसिंग क्वीन सपना चौधरी ने स्वागत किया है। गौरतलब है कि सपना चौधरी ने दिल्ली में इसको लेकर खुशी जाहिर की। सपना चौधरी ने कहा कि ये तो अभी पहल है। महिलाओं के लिए अभी कई सारे बिल पास होने हैं।
महिलाओं का इतना समर्थन करने के लिए मैं पीएम नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करती हूं। गौरतलब है कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सोमवार को केंद्र की कैबिनेट संसद के एनेक्सी भवन में आयोजित की गई थी। डेढ़ घंटे की बैठक के दौरान महिला आरक्षण बिल को कैबिनेट की ओर से मंजूर कर लिया गया। माना जा रहा है कि विधेयक को 20 सितंबर को लोकसभा में प्रस्तुत किया जा सकता है।
हर विधानसभा में दिखेंगी 33 फीसदी महिलाएं
सपना चौधरी के अलावा बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेज नए संसद भवन पहुंचीं थीं। सभी ने महिला विधेयक पास होने पर पीएम मोदी और उनकी कैबिनेट का धन्यवाद जताया। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से इस महिला विधेयक को नारी शक्ति वंदन कानून का नाम दिया गया है।
अब हर विधानसभा में 33 फीसदी सीटें आधी आबादी यानी महिलाओं के लिए रिजर्व होंगी। वहीं, विधेयक के पास होने के मौके पर पीएम मोदी की ओर से महिला सशक्तीकरण को लेकर काफी जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि हमारी हर योजना ने महिलाओं के विकास की दिशा में काफी कारगर और सार्थक कदम उठाएं है।
युवा महिलाओं का टाइम लौटा
उनकी ओर से आगे कहा गया कि ये युवा महिलाओं का टाइम लौट आया है। अब इस समय आप अवांछित नहीं हैं, आपका अवमूल्यन अब नहीं होने दिया जाएगा। वृद्ध महिलाओं के लिए भी ये समय खास है। नई दुनिया और हमारे सपनों के भारत में आप सभी का स्वागत किया जाता है।
एक्ट्रेस ईशा गुप्ता भी महिला विधेयक पास होने के समय संसद भवन पहुंचीं। विधेयक को लेकर उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की ओर से ये किया गया ये एक खूबसूरत काम है। पीएम ने ये एक अच्छा काम कर देश के लिए बड़ा कदम उठाया है।
संबंधित खबरें
दिल्ली: नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, आसमान में उठा धुएं का गुबार
13 mins agoजामिया यूनिवर्सिटी में कब होंगे छात्र संघ चुनाव? मानी गई छात्रों की मांग
2 hrs agoसत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली में एक और इमारत गिरी, 2 की मौत
2 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
21 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 26 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
22 hrs agoदिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
1 day agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
1 day agoलग्जरी कार और महंगे शौक दिखाकर 20 महिला कांस्टेबल को फंसाया, ठगे 24 लाख
1 day agoदिल्ली के स्कूल में छात्रा ने खुद को लगाई आग, मिला 3 पेज का सुसाइड नोट
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 25 अक्टूबर को रहेगा पावर कट? देखें लिस्ट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines